सर्वे: क्या है मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी, लोगों ने महंगाई को बताया देश की सबसे बड़ी समस्या

नई दिल्ली, 11 अगस्त: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दूसरे कार्यकाल की तीन साल हो चुके हैं। केंद्र सरकार इन दिनों कई मुद्दों से घिरी हुई नजर आ रही है। हाल में एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए सर्वे में लोगों ने मोदी सरकार की सबसे नाकामी मंहगाई बताई है। सर्वे में 33 फीसदी लोगों ने मंहगाई को मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी बताई है। जबकि 2004 में मोदी सरकार महंगाई के मुद्दे पर ही सत्ता में आई थी।

survey of modi government People told inflation the biggest problem of the country

वहीं 26 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी बताई है। इसके अलावा में 10 फीसदी लोगों ने आर्थिक विकास, 6 फीसदी ने सांप्रदायिक हिंसा, 3 फीसदी ने महिला सुरक्षा, 2 फीसदी ने बैंकिंग को और 6 फीसदी लोगों ने कोविड महामारी को मोदी सरकार की नाकामी बताई है। जब सर्वे में देश की सबसे बड़ी समस्या जनता से पूछी गई तो एक बार फिर 27 फीसदी लोगों ने महंगाई को सबसे बड़ी देश की समस्या बताया है।

वहीं 25 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, 7 फीसदी ने गरीबी, 6 फीसदी ने भ्रष्टाचार, 5फीसदी लोग कृषि संकट, 3 फीसदी धार्मिक टकराव और 2.5 फीसदी लोगों ने अच्छी शिक्षा ना मिल पाना देश की सबसे बड़ी समस्या बताया है। जब लोगों से बेरोजगारी की समस्या को लेकर प्रश्न पूछा गया तो 56 फीसदी लोगों ने इस बहुत गंभीर समस्या बताया, वहीं 17 फीसदी ने गंभीर और 9 फीसदी ने संतोषजनक और 18 फीसदी ने पता नहीं जवाब दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+