रेल मंत्री ने खुद तोड़ा रेलवे का नियम, चलती ट्रेन से उतर गए सुरेश प्रभु
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आमतौर पर राजनीतिक बयानबाजी और चकाचौंध से दूर रहने वाले रेल मंत्री सुरेश प्रभु इस बार खुद विवादों में आ गए हैं। जी हां सुरेश प्रभु सोमवार को मेरठ आगमन के दौरान थोड़ी जल्दबाजी में नजर आए। वो यहां गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर लाइन के विद्युतीकरण को आम लोगों को समर्पित करने पहुंचे थे। प्रभु ट्रेन में थे और उन्होंने दूर से ही स्वागत में खड़े कार्यकर्ताओं को देख लिया और उनसे बचने के लिए प्रभु चलती ट्रेन से ही उतर गए।
ये है देश की सबसे सुरक्षित ट्रेन, हर कोच में लगे हैं CCTV कैमरे, किया गंदा काम तो...

उन्होंने कहा कि रेलवे ने दो सालों में यूपी को 4500 करोड़ रुपए दिए हैं। अपनी उपलब्ध्िायों को बताते हुए प्रभु ने कहा कि दो साल में हमने 60 साल के बराबर काम करने का प्रयास किया। अपने संबोधन में प्रभु ने यूपीए सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि पहले टेंडर होने में कई साल निकल जाते थे। लेकिन अब ये अधिकार उन्होंने जीएम और डीआरएम को दे दिया है। अब परियोजनाओं के टेंडर तेजी से जारी हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications