सूरत देश का सबसे साफ रेलवे स्टेशन, जानें सबसे गंदा कौन
नयी दिल्ली। रेलवे स्टेशन का नाम लेते ही मन में एक तस्वीर बनने लगती है। गंदगी याद आने लगती है। होता भी ऐसा ही है। भारत के रेलवे स्टेशनों पर गंदगी का अंबार होता है। लेकिन एक स्टेशन ऐसा भी है जहां कूड़े का नामों-निशान नहीं है। ये देश का सबसे साफ-सुथरा रेलवे स्टेशन हैं। हम बात कर रहे हैं गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन की, जिसे देश के सबसे स्वचंछ रेलवे स्टेशन का खिताब मिला है। आज से रेलवे की 3 नई सेवा की शुरुआत, बदलेगा सफर का अंदाज

आईआरसीटीसी द्वारा जारी की गई स्वच्छ स्टेशनों की लिस्ट में सूरत सबसे ऊपर हैं। दूसरे स्टेशन पर भी गुजरात का राजकोट स्टेशन है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आइआरसीटीसी और टीएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए 'स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान' सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणाम घोषित किए, जिस में देस के सबसे स्वच्छ तो सबसे गंदे स्टेशनों के नाम भी सामने आ गए। रेलवे ने बदले टिकट बुकिंग के नियम, जानें क्या है नया नियम
कैसे किया गया सर्वे
आईआरसीटीसी और टीएनएस ने मिलकर 16 जोन के 407 रेलवे स्टेशनों पर ये सर्वे किया। जिसमें लोगों से स्वच्छता से लेकर अलग-अलग सवाल किए गए। लोगों के सवालों के जवाब के आधार पर ये सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई। जिसमें 'ए1' व 'ए' श्रेणी के 407 में से 13 स्टेशनों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विशिष्ट प्रथम श्रेणी तथा 92 स्टेशनों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ प्रथम श्रेणी हासिल किया।
कौन हैं सबसे साफ?
- सूरत
- राजकोट
- बिलासपुर
- शोलापुर
- मुंबई सेंट्रल
- चंडीगढ़
- भुवनेश्वर
- वडोदरा
- मदुरै
- न्यू जलपाईगुड़ी
कौन है सबसे गंदा ?
- पुणे
- मुगलसराय
- गुवाहाटी
- हजरत निजामुद्दीन
- सियालदेह
- मधुबनी
- बलिया
- रायचूर
- शाहगंज
- बख्तियारपुर जंक्शन












Click it and Unblock the Notifications