शिवराज की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, MP में तत्काल फ्लोर टेस्ट कराने की मांग
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की सियासी लड़ाई अब दिल्ली तक पहुंच गई है। आज सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश के फ्लोर टेस्ट कराने की याचिका पर सुनवाई होगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल फ्लोर कराने की मांग की है। आज सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होगी। सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल लालजी टंडन ने अभिभाषण के बाद सदन को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में कांग्रेस सरकार को अल्पमत में बताते हुए तुरंत फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की।
Recommended Video

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फ्लोर टेस्ट की मांग की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है। अपनी याचिका में उन्होंने मांग की है कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है, ऐसे में तत्काल ही मध्य प्रदेश सरकार को फ्लोर टेस्ट कराना चाहिए।आज इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे के बीच सदन को पहले 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया और फिर विधानसभा स्पीकर ने कोरोना वायरस के फैसले संक्रमण के मद्देनजर इसे 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया, जिसपर बीजेपी ने नाराजगी जताई।












Click it and Unblock the Notifications