शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग पर SC में सुनवाई आज
नई दिल्ली। राजधानी के शाहीन बाग इलाके से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी सहित कई लोगों की तरफ से दायर एक याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह शुक्रवार को सुनवाई करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित नहीं करना चाहता है, दरअसल दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था, न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा था कि हम इस बात को समझते हैं कि वहां समस्या है और हमें देखना होगा कि इसे कैसे सुलझाया जाए। हम सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगे। तब हम बेहतर स्थिति में होंगे।
57 दिनों से चल रहा है विरोध प्रदर्शन
मालूम हो कि पिछले 57 दिनों से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, मालूम हो कि साथ ही सुप्रीम कोर्ट शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान ठंड लगने से हुई बच्चे की मौत मामले में भी आज सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने एक बच्ची के पत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications