कांग्रेस-NCP के साथ शिवसेना के गठबंधन के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जिस तरह से शिवसेना ने चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा के साथ अपना गठबंधन खत्म कर लिया और कांग्रेस व एनसीपी के साथ मिलकर सरकार का गठन करने जा रही है उसके खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके मांग की है कि वह चुनाव के बाद गठबंधन को लेकर निर्देश दे और इस गठबंधन को असंवैधानिक करार देते हुए इसे अमान्य करार दे। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर कल सुनवाई करेगा।

sc

बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। दोनों ही दलों ने एक साथ ना सिर्फ मिलकर चुनाव लड़ा था बल्कि एक दूसरे उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। लेकिन चुनाव नतीजे सामने आने के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की मांग सामने रख दी, जिसको लेकर दोनों दलों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना की जिद के चलते दोनों का गठबंधन खत्म हो गया। गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन कर लिया और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए चुन लिया गया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना ने बीजेपी से बात ना बनने के बाद एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर बात करनी शुरू की थी। देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद एक एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना ने साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया। तीनों दलों ने 'महा विकास अघाड़ी' का नेतृत्व करने के लिए उद्धव ठाकरे को नेता चुना, जो आज शाम 6.40 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+