ज्ञानवापी सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, 16 मई: काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम पूरा हो गया है। इस बीच हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मस्जिद परिसर में एक कुआं है, जिसके अंदर शिवलिंग मिला। वहीं दूसरी ओर सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति की याचिका पर सुनवाई करेगी।
Recommended Video

दरअसल सुप्रीम कोर्ट से याचिकाकर्ता ने कहा था कि जब मामले में स्टे लगा हुआ है, तो फिर निचली अदालत ने कैसे वीडियोग्राफी के साथ सर्वेक्षण कराने का आदेश दे दिया। श्रृंगार गौरी के पक्षकारों ने पिछले दरवाजे से उसी भाव में ये वाद दाखिल किया, जिस पर 1991 में हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। याचिककर्ता के मुताबिक दोनों याचिकाएं उपासना स्थल कानून 1991 के खिलाफ हैं। 13 मई को मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वो अदालती आदेश की प्रतियों के बगैर इस पर सुनवाई नहीं करेंगे। इस वजह से अब कल यानि 17 मई को इस पर सुनवाई होगी।
सर्वे हुआ पूरा
वहीं सर्वे पूरा होने के बाद वाराणसी कमिश्नर ने कहा कि हमने सभी हितधारकों के साथ बात की और आम सहमति पर पहुंचे कि अदालत के आदेश का पालन करना महत्वपूर्ण है। हमने लोगों की भ्रांतियों को भी दूर कर विश्वास बहाली पर काम किया। अब तीन दिन का सर्वेक्षण खत्म हो गया है। ऐसे में काशी के लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद। वहीं वाराणसी डीएम ने कहा कि आयोग के किसी भी सदस्य ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण के ब्योरे का खुलासा नहीं किया। न्यायालय सर्वेक्षण के बारे में जानकारी का संरक्षक है।
शिवलिंग वाली जगह सील
ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने वाले दावे के बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि उस जगह को सील कर दिया जाए, जहां शिवलिंग मिला है। कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी व्यक्ति को वहां नहीं जाने दिया जाए, इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, कमिश्नर और सीआरपीएफ कमांडेंट की होगी।












Click it and Unblock the Notifications