चुनाव आयोग के बाद मायावती को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका, जारी रहेगा 48 घंटे का प्रतिबंध

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के बैन का सामना कर रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए बैन के खिलाफ मायावती द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगा दी गई थी, जिसके खिलाफ मायावती सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से मायावती को कोई राहत नहीं मिली, उनपर आयोग द्वारा लगाया गया बैन जारी रहेगा।

मायावती पर 48 घंटे का लगाया था बैन

मायावती पर 48 घंटे का लगाया था बैन

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान धर्म को लेकर बयानबाजी करने के मामले में चुनाव आयोग ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ और मायावती के प्रचार पर क्रमश: 72 घंटे और 48 घंटे तक की रोक लगा दी थी। इनकी रैलियों पर प्रतिंबंध का मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है।

बैन को मायावती ने बताया था साजिश और लोकतंत्र की हत्या

बैन को मायावती ने बताया था साजिश और लोकतंत्र की हत्या

जबकि बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव आयोग की ओर से उन पर लगाए गए 48 घंटे के प्रतिबंध को दबाव में लिया गया फैसला बताया। सोमवार को मायावती ने चुनाव आयोग की ओर से उनके चुनाव प्रचार पर लगाए गए रोक को एक साजिश और लोकतंत्र की हत्या करार दिया। मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग ने एकतरफा फैसला दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार से वंचित कर दिया गया है। इस दिन को चुनाव आयोग के इतिहास में एक काले दिन के रूप में जाना जाएगा।'

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

योगी आदित्यनाथ पर भी लगा 72 घंटे का बैन

योगी आदित्यनाथ पर भी लगा 72 घंटे का बैन

बता दें कि एक रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अली-बजरंगबली शब्द का प्रयोग किया था। जबकि मायावती ने यूपी के सहारनपुर जिले के देवबंद में हुई सपा-बसपा और रालोद महागठबंधन रैली में मुस्लिम समाज से सिर्फ महागठबंधन को वोट देने की अपील की थी। इन दोनों नेताओं के बयान के बाद मामला चुनाव आयोग पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद इन दोनों के खिलाफ आयोग ने कदम उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+