पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को कलकत्ता हाईकोर्ट जाने को कहा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सर्वोच्च अदालत ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बीजेपी से कहा कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नामांकन की अंतिम तारीख आगे बढ़वाने के लिए वह कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख करे।

दरअसल बीजेपी ने राज्य चुनाव आयोग की तरफ से पहले पंचायत चुनाव के नामांकन की तारीख एक दिन बढ़ाने और फिर अपना आदेश वापस लेने का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी मुद्दे पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को कोलकाता हाईकोर्ट का रुख करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव प्रक्रिया में दखल से इनकार कर दिया। कोर्ट ने बीजेपी से कहा कि वो नामांकन की अंतिम तारीख आगे बढ़वाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करें।
बता दें कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के नामांकन की तारीख बढ़ाने के बाद उसे वापस ले लिया गया। इस फैसले की वजह से तृणमूल कांग्रेस के कई उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। तृणमूल कांग्रेस ने बीरभूम जिला परिषद की 42 में से 41 सीटों पर जीत दर्ज कर ली। बीरभूम की 19 में से 14 सीटों पर टीएमसी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। ऐसे ही मुर्शिदाबाद में टीएमसी ने 30 में से 29 और भरतपुर-2 में सभी 21 पंचायत समितियों पर जीत हासिल कर ली है। बुरवान में टीएमसी ने सभी 37 पंचायत सीटों अपना कब्जा जमाया।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications