NJDG के अंदर आएगा SC, CJI बोले- कामकाज में आएगी पारदर्शिता और जवाबदेही, लंबित केसों की मिलेगी पूरी जानकारी
CJI DY Chandrachud: मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (NJDG) को लॉन्च किया है। CJI ने घोषणा करते हुए कहा कि भारत का सर्वोच्च न्यायालय NJDG प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आएगा। यह लंबित मामलों की ट्रैकिंग करेगा। सीजेआई ने कहा कि इससे पारदर्शिता और जवाबदेही आएगी।
सीजेआई ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। यह एक अनूठा मंच है जिसे एनआईसी और सुप्रीम कोर्ट की इन-हाउस टीम द्वारा विकसित किया गया है। अब, एक बटन के क्लिक पर आप लंबित मामलों की वास्तविक समय की जानकारी वर्ष वार प्राप्त कर सकते हैं।

पंजीकृत और अपंजीकृत मामलों की कुल लंबितता, क्वारम-वाइज तय किए गए मामलों की संख्या देख सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत पारदर्शिता और जवाबदेही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि इससे पेंडिंग केसों की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अगर वकील मणिपुर हाई कोर्ट में पेश नहीं हो सकते तो यह गंभीर मामला है: सुप्रीम कोर्ट












Click it and Unblock the Notifications