त्रिपुरा चुनावों में हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, TMC ने पुलिस पर लगाया हिंसा का आरोप

त्रिपुरा चुनावों में हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, TMC ने पुलिस पर लगाया हिंसा का आरोप

नई दिल्ली, 23 नवंबर: त्रिपुरा चुनावों में हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज (मंगलवार 23 नवंबर) को सुनवाई करेगा। टीएमसी ने सोमवार (22 नवंबर) को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अवमानना याचिका दायर की। याचिका में तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने, पुलिस पर हिंसा और नागरिक निकाय चुनावों में पक्षपात का आरोप लगाया है। सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा था, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब और उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवहेलना कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद, पार्टियों को बैठकें करने से रोका जा रहा है और रैलियां नहीं होने दी जा रही हैं।

Supreme Court

Recommended Video

    Tripura Violence: Supreme Court का Tripura Civic Polls पर रोक लगाने से इनकार | वनइंडिया हिंदी

    टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक में अपनी पार्टी के कैडर के खिलाफ 'अत्याचार' का मुद्दा उठाएंगी।

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच मंगलवार को टीएमसी की अवमानना याचिका पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने पहले त्रिपुरा सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि आगामी निकाय चुनावों में कोई भी राजनीतिक दल उम्मीदवारों को "कानून के अनुसार अपने चुनावी अधिकारों का उपयोग करने दें और शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से प्रचार करने से नहीं रोके"।

    त्रिपुरा की एक अदालत ने सोमवार (22 नवंबर) को तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सायोनी घोष को 20,000 रुपये के जमानती मुचलके पर जमानत दे दी। सायोनी घोष को रविवार को आपराधिक धमकी और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    पुलिस ने कहा कि सायोनी घोष ने त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब की नुक्कड़ सभा को कथित रूप से "बाधित" करने के लिए 'खेला होबे' का नारा लगाया। दूसरी ओर, टीएमसी नेताओं ने दावा किया कि अगरतला में एक पुलिस थाने के अंदर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जहां सायोनी घोष को रखा जा रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+