Big News : शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
नई दिल्ली, 18 मई: शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बुधवार को बड़ी राहत मिली है। इंद्राणी मुखर्जी को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।

Recommended Video
बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत की न्यायिक हिरासत में चल रही इंद्राणी मुखर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी क्योंकि इंद्राणी मुखर्जी को बाम्बे हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली थी।
इंद्राणी मुखर्जी को शीना बोरा हत्याकांड में अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था। इकसे बाद से मुंबई की बायकुला महिला कारागार में इंद्राणी को बंद किया गया था।इससे पहले विशेष सीबीआइ अदालत ने इंद्राणी को जमानत देने से इंकार कर दिया था। इस मामले की सीबीआई 2012 से जांच कर रही है।
इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी ही बेटी शीना की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। उनके पूर्व पति संजीव खन्ना और पीटर मुखर्जी ने 2012 में उनकी बेटी शीना बोरा की हत्या कर दी थी। पीटर मुखर्जी को फरवरी 2020 में जमानत दे दी गई थी, जबकि खन्ना अभी भी सलाखों के पीछे हैं।
इंद्राणी मुखर्जी पर 24 अप्रैल 2012 से ट्रायल चल रहा था। इंद्राणी पर आरोप है कि उन्होंने शीना की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को रायगढ़ जिले के एक जंगल में दफना दिया था। ये भी बात सामने आ चुकी है कि शव के अवशेष भी पुलिस को मिले हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही इंद्राणी ने ये खुलासा करते हुए सभी को चौका दिया था कि उसकी बेटी जिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications