शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करने की मांग पर SC में होगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन की जमानत खारिज करने की याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है। यह सुनवाई बुधवार को की जाएगी। वकील पी. भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि शहाबुद्दीन के खिलाफ 45 केस दर्ज हैं, जिनमें से 9 हत्या के केस हैं, जबकि 10 केस में वह दोषी है।

अभी तक शहाबुद्दीन के वकील की इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भूषण ने कहा कि अगर शहाबुद्दीन की जमानत रद्द नहीं की गई तो वह समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
देश के जाने-माने वकील और पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण ने पूर्व सासंद शहाबुद्दीन को जमानत दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात बहुत पहले ही कही थी। उन्होंने कहा था कि उनके पास बहुत से पीड़ितों के फोन आए हैं, जिसके कारण वो शहाबुद्दीन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications