दिल्ली सहित यहां के हाई कोर्ट जजों का हो सकता है ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (SC Collegium) ने हाई कोर्ट के जजों के स्थानांतरण (transfer) की सिफारिश की है। इनमें आंध्र प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का नाम शामिल है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एससी कोलेजियम ने तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश के रूप में दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस हिमा कोहली की नियुक्ति की भी सिफारिश की।

Supreme Court Collegium recommends transfer of High Court Judges Justice of Delhi HC may go to Telangana

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एससी कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश जेके माहेश्वरी के सिक्किम हाई कोर्ट (HC) में ट्रांसफर और सिक्किम HC के मुख्य न्यायाधीश एके गोस्वामी के आंध्र प्रदेश एचसी को मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। इसके अलावा एससी कॉलेजियम ने तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस हिमा कोहली का भी तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति करने के सिफारिश की गई है।

गौरतलब है कि हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के ट्रांसफर की सिफारिश उस समय की गई है जब आंध्र के सीएम ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख शीर्ष अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीश एनवी रमना पर एपी उच्च न्यायालय में दखल देने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल को पहले ही जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जा चुका है। एससी कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक अब दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस हिमा कोहली को तेलंगाना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आयुष डॉक्टर कोरोना का इलाज कर सकते हैं या नहीं, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+