दिल्ली, एनसीआर में डीजल से चलने वाली कैब पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने कैब सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को बड़ा झटका दिया है। जी हां राजधानी दिल्ली और एनसीआर में डीजल से चलने वाली कैब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 1 मई से लागू होगा।

पढ़ें- Odd-Even के दूसरे चरण में बढ़ा 23 प्रतिशत पदूषण

Delhi

असल में यह प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही लगा दिया था, जिसके अंतर्गत 1 अप्रैल से डीजल कैब पर प्रतिबंध लगना था, लेकिन एक पीआईएल के तहत इस डेट को आगे बढ़ाने की मांग की गई तो कोर्ट ने डेट 1 मई कर दी। जिस पर एक बार फिर से डेट आगे बढ़ाने की मांग की गई, तो सुप्रीम कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। यानि प्रतिबंध 1 मई से लागू होगा।

सर्वे रिपोर्ट- दिल्ली में रोड एक्सीडेंट में रोजाना मरते हैं 71 लोग

यह फैसला दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए लिया गया है। इसके बाद अब प्राइवेट कैब मालिकों को अपनी डीजल कैब में 1 मई से पहले सीएनजी किट लगवानी होगी। अन्यथा वो दिल्ली व एनसीआर की सड़कों पर कैब नहीं चला सकेंगे।

कोर्ट ने साफ कह दिया है कि 1 मई से पहले सभी रेडियो व ऐप-बेस्ड कैब को सीएनजी में परिवर्तित करना अनिवार्य है। साथ ही दिल्ली पुलिस को निर्देश दिये हैं कि डीजल से चलने वाले पेट्रोलिंग वाहनों पर 30 प्रतिशत इंवायरनमेंटल कंपंसेशन भरे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+