सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उमर अब्दुल्ला को जल्द रिहा करें, वरना हम याचिका पर सुनवाई करेंगे
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज (18 मार्च) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तरह उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। बता दें कि उच्चतम न्यायालय में उमर अब्दुल्ला की बहन सारा पायलट ने याचिका दायर कर पीएसए को चुनौती दी है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर जवाब मांगा है। न्यायालय ने कहा, जम्मू-कश्मीर प्रशासन यह निर्देश दे कि क्या वह पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को रिहा करने की योजना बना रहा हैं या हम उनकी बहन की याचिका पर सुनवाई करें।
Recommended Video

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए अब इस मामले की सुनवाई को अगले सप्ताह के लिए टाल दिया है। बता दें कि 5 अगस्त, 2019 के दिन घाटी से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारुख अब्दुल्ला समेत कई दिग्गज नेताओं को नजर बंद कर दिया गया था। इसके अलावा उमर अब्दुल्ला को जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत में भी ले लिया गया था। इसी के खिलाफ उनकी बहन सारा पायलट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
बता दें कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की सरकार ने नजरबंदी को खत्म कर दिया है। घर से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और सबसे पहले अपने बेटे उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब सात महीने बाद दोनों बाप बेटे उमर अब्दुल्ला के निवास स्थान श्रीनगर के उपजेल में मिले। दोनों एक दूसरे को देखकर भावुक हो गए और गले लगाकर रोने लगे। मालूम हो कि दोनों नेता जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा, 'कलयुग में हम वायरस से लड़ाई नहीं कर सकते'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications