कोर्ट ने जेठमलानी से पूछा, रिटायर कब होंगे आप?
नई दिल्ली। उम्र के जिस पड़ाव पर लोग कामकाज से दूर होकर सामाजिक कार्यों या भगवान की भक्ति में मन लगाते हैं, उस दौर में 93 साल के राम जेठमलानी मजबूती के साथ कोर्ट में मुकदमों की पैरवी कर रहे हैं।

उनकी इस जिंदादिली पर हमने नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने आश्चर्य जताया है। एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने जेठमलानी से पूछा, 'आप संन्यास कब ले रहे हैं?'
'यह क्यों पूछ रहे हैं कि मैं कब मरने वाला हूं'
जेठमलानी ने भी बिना पलक झपके तुरंत जवाब दिया, 'माई लोर्ड, मुझसे यह क्यों पूछ रहे हैं कि मैं कब मरने वाला हूं।' जेठमलानी का आत्मविश्वास भरा जवाब सुनकर बेंच की जिज्ञासा शांत हो गई।
सोमवार को एक मामले में जेठमलानी वकील एमएम कश्यप की ओर से पैरवी कर रहे थे। धोखाधड़ी के एक मामले को लेकर 2006 में एमएम कश्यप को सुप्रीम कोर्ट में मिला चेंबर उनसे खाली करा लिया गया था।
जेठमलानी ने कोर्ट में तर्क दिया कि इस मामले में कश्यप और शिकायतकर्ता के बीच समझौता हो चुका है, इसलिए अब कश्यप को उनका चेंबर वापस कर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications