अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ याचिका पर अगले हफ्ते SC करेगा सुनवाई

नई दिल्ली, 04 जुलाई। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में काफी विरोध हुआ। इस योजना को वापस लिए जाने की मांग को लेकर कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ, आगजनी की गई। अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है और अगले हफ्ते इसपर सुनवाई करेगा। बता दें कि केंद्र सरकार और सेना की ओर से कहा जा चुका है कि वह इस भर्ती योजना को वापस नहीं लेंगे। अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत भी हो चुकी है और वायुसेना में भर्ती के लिए 50 हजार से आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं।

Recommended Video

    Agnipath Scheme पर Supreme Court में सुनवाई, भर्ती को रद्द करने की मांग | वनइंडिया हिंदी | *News
    sc

    बता दें कि अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमे कहा गया है कि यह योजना गैरकानूनी और असंवैधानिक है। यह याचिका एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा ने दायर की है और कोर्ट से अपीलकी है कि वह केंद्र के इस नोटफिकेशन को रद्द कर दे। पीआईएल में कहा गया है कि न्याय के पक्ष में 14 जून 2022 को रक्षा मंत्रालय की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसे रद्द किया जाए क्योंकि यह गैरकानूनी और अंसवैधानिक है। याचिका में यह अपील भी की गई है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाए जो अग्निपथ योजना की जांच करे और इससे देश की सुरक्षा और देश की सेना पर होने वाले असर का आंकलन करे।

    बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई के दौरान अग्निपथ भर्ती योजना पर तत्कालिक रोक लगाता है या नहीं। अगर इस भर्ती योजना पर रोक लगती है तो इसे केंद्र सरकार के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। इससे पहले कृषि कानूनों को भी केंद्र सरकार ने किसानों के भारी विरोध के चलते वापस लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+