सलमान खान के ड्राइवर और स्टाफ मेंबर को हुआ कोराना, एक्टर ने खुद को किया आइसोलेट

मुंबई। देश में कोरोना का कहर जारी है, हालांकि मरीजों की संख्या में पहले से कमी आई है, एक बड़ी खबर बॉलीवुड (Bollywoo) से है, जहां फिल्म अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan) के ड्राइवर और दो स्टाफ मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद सलमान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 'पिंकविला' की खबर के मुताबिक सलमान खान के ड्राइवर और दो स्टाफ मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आने के बाद एक्टर ने सावधानी बरतते हुए खुद आइसोलेशन में चले गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Salman Khan के Driver, 2 Staff को हुआ कोरोना, खुद isolate | वनइंडिया हिंदी
    सलमान खान के ड्राइवर को हुआ कोरोना, खुद हुए आइसोलेट

    गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों कलर्स के लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 14' को होस्ट कर रहे हैं, ऐसे में आइसोलेशन में जाने वाले सल्लू मियां आगे की शूटिंग कैसे करेंगे , इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल सलमान या उनके परिवार की ओर से भी इस बारे में अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    सलमान ने पोस्ट की थी Shirtless फोटो

    मालूम हो कि हाल ही में सलमान ने अपनी एक Shirtless फोटो पोस्ट की थी और अपने ब्रांड Being human के विंटर कलेक्शन का प्रमोशन किया था लेकिन वो ट्रोल हो गए थे, लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था, लोगों ने कहा था कि सर्दी के कपड़ों का प्रमोशन बिना कपड़ों के सलमान खान ही कर सकते हैं।

    कोरोना वायरस का कहर जारी

    आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 38,617 नए केस सामने आए हैं, जबकि 474 लोगों की मौत हुई है। नए केस सामने आने के बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 89,12,908 हो गई है। 474 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,30,519 हो गई है। 6,596 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,46,805 हैं। वहीं 44,739 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 83,35,110 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+