Super Dancer 4: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने छोड़ा शो, अब करिश्मा आईं...Video
मुंबई, 24 जुलाई। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा सलाखों के पीछे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी धीरे-धीरे अपने आप को दुनिया की नजरों से दूर कर रही हैं, टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' से भी एक्ट्रेस ने जज की कुर्सी छोड़ दी है।

'सुपर डांसर चैप्टर 4' से अलग हुईं शिल्पा
'सुपर डांसर चैप्टर 4' में अब शिल्पा शेट्टी की जगह जज की कुर्सी पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नजर आएंगी। हाल ही शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें करिश्मा कपूर को शिल्पा की जगह बैठे देखा जा सकता है। हालांकि शिल्पा के रिप्लेसमेंट में आने के बाद करिश्मा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन शो में एंट्री लेते ही उनकी आंसू छलक गए। दरअसल, एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देख करिश्मा कपूर बेहद भावुक हो गई थीं।

'इंडियन आइडल 12' में की थी मस्ती
'सुपर डांसर चैप्टर 4' से पहले करिश्मा कपूर को सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में गेस्ट के तौर पर देखा गया था। 'करिश्मा स्पेशल' थीम पर शो के एपिसोड में कंटेस्टेंट ने एक्ट्रेस के फिल्मों के गाने पर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान शो में करिश्मा ने अपने शूटिंग के दिनों के किस्से सुनाए और जमकर मस्ती की। अब जब पति राज कुंद्रा के विवादों के बाद शिल्पा शेट्टी ने शो से ब्रेक ले लिया है तो मेकर्स ने उनकी जगह करिश्मा को अप्रोच किया।

करिश्मा के छलके आंसू
करिश्मा कपूर ने भी शो में जज के तौर पर मिली जगह को स्वीकार कर लिया। सामने आए प्रोमो वीडियो मे करिश्मा कपूर को ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है। वह स्टेज पर एक कंटेस्टेंट के साथ 'फूलों सा चेहरा तेरा' गाने पर डांस करती भी नजर आ रही हैं। कंटेस्टेंट ने अपनी परफॉर्मेंसे में करिश्मा कपूर की बचपन से लेकर अब तक की जर्नी को दिखाया, इसे देखकर एक्ट्रेस के आंसू छलक गए। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत इमोशनल हो गई हूं। ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है, थैंक यू।'

करिश्मा के साथ नजर आएंगे ये जज
'सुपर डांसर चैप्टर 4' के अपने पहले एपिसोड में करिश्मा कपूर फिल्मों से जुड़े किस्से भी सुनाती नजर आएंगी। शो में फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज की कुर्सी पर अभी भी बने हुई है, उनके बीच अब करिश्मा कपूर के रूप में नया चेहरा नजर आने वाला है। ब्लैक और गोल्डन कलर के वनपीस ड्रेस में करिश्मा कपूर बेहद बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अश्लील फिल्मों के कारोबार पर शिल्पा का पहला बयान
राज कुंद्रा की अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार शाम को उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद सामने आया है कि शिल्पा ने पुलिस के सामने खुद को एडल्ट कंटेंट परोसने वाली ऐप की जानकारी ना होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने राज कुंद्रा के बहनोई को इस पूरे मामले का मास्टर माइंड बताया है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस से कहा है कि यह लंदन के रहने वाले वांछित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी इस मामले में सबसे अहम हैं।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के दुख को देख छलका बहन शमिता का दर्द, कहा- अभी उतार-चढ़ाव है, ये वक्त भी गुजर जाएगा
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications