शिल्पा शेट्टी के दुख को देख छलका बहन शमिता का दर्द, कहा- अभी उतार-चढ़ाव है, ये वक्त भी गुजर जाएगा
शिल्पा शेट्टी के दुख को देख छलका बहन शमिता का दर्द, कहा- अभी उतार-चढ़ाव है, ये वक्त भी गुजर जाएगा
मुंबई, 24 जुलाई: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को गिरफ्तार किए गए थे और 27 जुलाई तक जेल में है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार वाले काफी परेशान हैं। शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सुपर डांसर शो की शूटिंग भी नहीं की है। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट भी कम कर दिए हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा-2 रिलीज हुई है। शिल्पा इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस से अपील की है कि जो कुछ भी हो रहा है उसका असर फिल्म पर ना पड़े और आप लोग फिल्म देखने जाइए। वहीं शिल्पा के इस दर्द को देख उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी उनको सपोर्ट किया है। शमिता शेट्टी ने लिखा है कि से वक्त भी गुजर जाएगा।

शिल्पा की बहन बोलीं- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं...
शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा-2 को लेकर शमिता शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया। फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए शमिता ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। शमिता ने लिखा, ''14 साल बाद आपकी फिल्म हंगामा की रिलीज पर ऑल द बेस्ट मेरी डार्लिंग मुनकी (शिल्पा का निकनेम)। मुझे पता है कि आपने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है और आपकी पूरी टीम ने की है। फिल्म के लिए तुम्हे मेरा प्यारा और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं...।''

'ये वक्त भी गुजर जाएगा और तुम स्ट्रॉन्ग होगी'
अपने पोस्ट में शिल्पा ने आगे लिखा, ''मैं जानती हूं कि तुम अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरी हो। लेकिन एक बात के लिए मैं पूरी तरह से श्योर हूं कि इन सब से तुम और भी ज्यादा स्ट्रांग बनकर उभरोगी। ये वक्त भी गुजर जाएगा मेरी डार्लिंग...पूरी टीम को शुभकामनाएं।''

शिल्पा की अपील- जो रहा है उसका असर फिल्म पर मत आने दीजिए
शिल्पा ने भी हंगामा-2 का पोस्टर शेयर कर अपने फैंस से फिल्म देखने की अपील की है। शिल्पा ने अपने पोस्ट में लिखा, ''मैं योग से मिलने वाली सीख और शिक्षाओं में बहुत विश्वास करती हूं.., इसमें कहा गया है कि ''एकमात्र जगह जहां जीवन का अस्तित्व मौजूद है, वो वर्तमान है'' हंगामा-2 को बनाने में पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। फिल्म को इसलिए नुकसान नहीं होना चाहिए...। इसलिए मैं आप सभी लोगों से अपील करती हूं कि अपने परिवार के साथ आज हंगामा-2 देखें। ताकी आपके और फिल्म की टीम के चेहरे पर हंसी आए। ''

27 जुलाई तक जेल में रहेंगे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा को सोमवार रात (19 जुलाई) मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उसको प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की रिमांड बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दी गई है। जमानत के लिए राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने कहा था, "राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस केमुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं।"












Click it and Unblock the Notifications