Sunu Nigam scuffle:सोनू निगम के साथ धक्कामुक्की मामले में क्या 'अजान कनेक्शन' भी है? आरोपी की बहन ने दिया जवाब
सोनू निगम के साथ धक्कामुक्की का मामले क्या लाउडस्पीकर या अजान से जुड़ा है इसपर आरोपी की बहन ने सामने आकर दिया जवाब। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Sunu Nigam scuffle: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ एक कॉन्सर्ट के दौरान जिस तरह से धक्कामुक्की हुई और उनके बॉडीगार्ड वर साथी कलाकारों के साथ मारपीट हुई उसके बाद इस पूरे मामले में उद्धव ठाकरे के विधायक के बेटे का नाम सामने आ रहा है। शिवेसना के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे स्वप्निल का नाम सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार स्वप्निल ने सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की इस दौरान उनकी सोनू के बॉडीगार्ड से हाथापाई हो गई, जिसकी वजह से सोनू निगम के साथ को चोट आई। इस घटना के बाद सोनू निगम ने स्वप्निक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह मामला अजान और लाउडस्पीकर से जुड़ा है।
अब इस पूरे मामले में स्वप्निल की बहन ने सुपर्दा फाटेरपेकर ने सामने आकर कहा कि इस मामले को तूल देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा भाई सिर्फ सोनू निगम के साथ सेल्फी क्लिक कराना चाहता ता। जब उसने ऐसा करने की कोशिश की तो सोनू निगम और उनके बॉडी गार्ड के बीच कहासुनी हुई। यह फैन मोमेंट था जो थोड़ा खराब हो गया। हमने बाद में इसके लिए माफी मांगी थी सोनू निगम से। लिहाजा इस मामले में राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है।
सुपर्दा ने कहा कि धक्कामुक्की के दौरान एक व्यक्ति स्टेज से नीचे गिर गया। हम उसे अस्पताल लेकर गए, इसके बाद सोनू निगम पुलिस स्टेशन पहुंच गए। इसमे कोई भी राजनीति नहीं है, ना ही यह मामला अजान या लाउडस्पीकर से जुड़ा है। मेरा भाई पुलिस की जांच में पूरी तरह से सहयोग करेगा। बता दें कि चेंबूर पुलिस ने स्वप्निल के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उन्हें जांच के दौरान पूछताछ के लिए भी बुलाएगी। स्वप्निल और उनके दोस्तो पर सोनू निगम के साथ हाथापाई करने का केस दर्ज हुआ है।
इस पूरे विवाद की बात करें तो सोमवार को चेंबूर फेस्टिवल में सोनू निगम का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान जब सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे तभी विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे स्वप्निल की सोनू निगम के मैनेजर से कहासुनी हो गई। जब सोनू स्टेज से नीचे आ रहे थे तो स्वप्निल ने सेल्फी लेने की कोशिश की तो सोनू के बॉडीगार्ड ने तमीज से सेल्फी लेने की हिदायत दी। जिसपर स्वप्निल को गुस्सा आ गया औस उसने हरि को धक्का मार दिया और सोनू निगम को भी इससे धक्का लग गया। लेकिन बॉडीगार्ड हरि ने सोनू को थाम लिया और उन्हें गिरने से बचा लिया। इसके बाद रब्बानी को स्वप्निल ने धक्का दे दिया। जिसकी वजह से उन्हें काफी चोट आई, बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications