सनी लियोनी ने शेयर की शूटिंग की बेहद हॉट तस्वीरें, देखकर कहेंगे उफ्फ!
सनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। इस बार भी उनकी तस्वीरें काफी हॉट हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी की हर तस्वीर सुर्खियों में छा जाती है। सनी इन दिनों शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने शूटिंग की अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी के हाथों में कैमरा है और उन्होंने कैप्शन दिया है, 'Me shooting you...you shooting me!!'

अक्सर हॉट तस्वीरों से रहती हैं चर्चा में
अब उन्होंने शूटिंग के दौरान की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि ये तस्वीरें किसी फिल्म की हैं या एड फिल्म की, ये पता नहीं चला है। सनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। आपको बता दें कि सनी ने पोर्न इंडस्ट्री छोड़कर बॉलीवुड में एंट्री की है।

कंडोम वाले विज्ञापन पर हुआ था विवाद
हाल ही में सनी लियोनी के कंडोम वाले विज्ञापन पर भी विवाद हुआ था। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला विंग ने सनी लियोनी के कंडोम के विज्ञापनों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आरपीआई की महिला शाखा की सचिव शीला गांगुर्दे ने कहा कि इस तरह के विज्ञापन को देखकर महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करती हैं। जिस तरह के दृश्य इनमें दिखाए जाते हैं वो बहुत अलग (अश्लील) संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के विज्ञापनों पर रोक लगनी चाहिए।

सनी ने कहा, इसमें क्या गलत है
महिलाओं के विरोध पर सनी लियोनी ने कहा कि अगर वो कुछ गलत कर रही हैं तो सरकार उसे रोक सकती है। सनी ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार बेहतर जानती है कि नागरिकों के लिए क्या सही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी उन्हें ये कहने का हक नहीं है कि ये करिए और ये नहीं करिए। सनी ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में सभी को अपनी बात कहने का हक है और वो एक विज्ञापन कर रही हैं, तो इसमें क्या गलत है।

शाहरुख की फिल्म में क्या था आइटम सॉन्ग
सनी लियोन भले ही पोर्न फिल्मों से आई हैं लेकिन अब वो बॉलीवुड के बड़े स्टार के साथ काम कर रही हैं। शाहरुख की फिल्म 'रईस' में उन्होंने एक आइटम सॉन्ग किया था। जिसके लिए उन्होंने शाहरुख को शुक्रिया भी कहा था। इसके अलावा सनी कई बड़े स्टार के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

आमिर खान के साथ फिल्म करने की ख्वाहिश
सनी लियोन ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि वो आमिर खान के साथ फिल्म में काम करें अगर आमिर खान को दिक्कत ना हो तो। इस पर आमिर ने ट्वीट किया था कि आपके गुजरे हुए कल से मुझे कोई दिक्कत नहीं और अगर मौका मिला तो वो जरूर साथ में काम करेंगे।

वायरल हुई थी ये तस्वीर
अभी कुछ दिन पहले ही सनी लियोनी की एक और तस्वीर वायरल हुई थी। यह तस्वीर एक रेस्टोरेंट की थी, सनी वहां लंच करने गईं थी। सनी ने ही इस तस्वीर को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर डाला था। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में बताया कि उनके हाथ में खाने का मेन्यू है जिसमें से वे यह तय करने की कोशिश कर रही हैं कि वे क्या खाएं। ये भी पढ़ें- सनी लियोनी के चैलेंज पर बोले वीरेन्द्र सहवाग- मैं तैयार हूं, बहुत मजा आएगा
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications