बिहार के इंटर के छात्र ने अपने फॉर्म में सनी लियोनी को बताया मां तो एक्ट्रेस ने कही ये बात

बिहार के इंटर के छात्र ने अपने फॉर्म में सनी लियोनी को बताया मां तो एक्ट्रेस ने कही ये बात

नई दिल्ली: बिहार के इंटर के एक छात्र का कॉलेज फॉर्म चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक का एक फॉर्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटर के छात्र ने फॉर्म में अपनी मां का नाम एक्ट्रेस सनी लियोनी और पिता का नाम एक्टर इमरान हाशमी बताया है। इस फॉर्म को भरने वाले छात्र का नाम कुंदन कुमार है, जिसने फॉर्म में अपना पता मुजफ्फरपुर में स्थित चतुर्भुज स्थान डाला है। इस वायरल पोस्ट पर बीते दिन इमराम हाशमी ने भी प्रतिक्रिया दी थी और अब एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपना रिएक्शन दिया है।

Recommended Video

    Bihar में छात्र ने Sunny Leone-Emraan Hashmi को बताया माता-पिता, एक्टर ने दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी
    सनी लियोनी ने कहा- ये बच्चा awsome है

    सनी लियोनी ने कहा- ये बच्चा awsome है

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उस फॉर्म की वायरल फोटो ट्विटर पर शेयर कर सनी लियोनी को टैग किया था। सनी लियोनी ने रिट्वीट करते हुए लिखा, यह बच्च awsome है। बड़े सपने देखने का तरीका। इसके साथ सनी लियोनी ने हंसने वाली इमोजी बनाई है।

    फॉर्म को भरने वाला छात्र कुंदन कुमार ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मीनापुर स्थित धनराज महतो कॉलेज की पढ़ाई के लिए फॉर्म भरा था। जो अब वायरल हो गया है।

    RJD ने क्या कहा?

    RJD ने क्या कहा?

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ''एक्ट्रेस सनी लियोनी को इंजीनियरिंग में टॉप कराने के बाद बिहार की कुख्यात सुशासनी शिक्षा प्रणाली से अब बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और सनी ल‍ियोनी का एक कथित पुत्र एक कॉलेज में पढ़ कर परीक्षा भी दे रहा है। BJP-JDU ने भ्रष्टाचारियों को शिक्षामंत्री बना शिक्षा को बर्बाद कर दिया है।''

    वायरल फॉर्म के बारे में जब व‍िव‍ि प्रशासन ने जांच की तो पता चला क‍ि ये फॉर्म धनराज भगत डिग्री कॉलेज है। मीनापुर के नाम से भरे गए स्नातक पार्ट टू (सत्र 2017-20) के इस परीक्षा फॉर्म में कुंदन कुमार ने इमरान हाशमी का पिता और मां को सनी लियोनी बताया है।

    छात्र ने फॉर्म में अपना स्थायी पता चतुर्भुज स्थान, मुजफ्फरपुर दिया है। छात्र ने ई-मेल आइडी और मोबाइल नंबर भी अपना दर्ज करवाया है।

    इमरान हाशमी ने किया मजेदार कमेंट

    इमरान हाशमी ने किया मजेदार कमेंट

    वायरल फॉर्म पर इमरान हाशमी ने मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कहा, 'कसम से ये मेरा नहीं है।' इमरान का ये ट्वीट वायरल हो गया है। इमरान के फैन्स ट्वीट पर काफी रिएक्ट कर रहे हैं।

    वहीं पूरे मामले पर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार का कहना है कि छात्र ने ऐसा सिर्फ मजाकर बनाने के लिए किया है। उन्होंने बताया कि छात्र फॉर्म भरने कॉलेज में ही आएगा। जिसके बाद हम उससे पूछताछ करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+