VIDEO: मेकअप कराती सनी लियोनी के दोनों हाथ थे पीछे, तभी कास्टिंग डायरेक्टर ने कर दिया ऐसा मजाक
मुंबई,

सनी के कान में कर देते हैं गुदगुदी
सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपने शॉट के लिए मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप करा रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि उनके दोनों हाथ पीछे की ओर हैं। तभी उनके कास्टिंग डायरेक्टर सनी राजनी चुपके से पीछे आते हैं और उनके कान में गुदगुदी कर देते हैं। अचानक कान में गुदगुदी सनी एकदम से चौंक जाती हैं और उछल पड़ती हैं। हाथ से कान को मसलते हुए वो पछे की ओर देखती हैं तो सभी हंस पड़ते हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
सनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सनी वीडियो में मल्टीकलर ड्रेस में दिख रही हैं। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। लाखों कमेंट और लाइक इस वीडियो पर आ चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट कर मजाकिया अंदाज में सनी को इसका बदला लेने के लिए भी कहा है।

सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं सनी
सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और वो सक्रिय भी रहती हैं। फिल्मों से जुड़ी तस्वीरों ही नहीं निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी वो सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो पेड़ पर बैठी दिख रही थीं। ये फोटो भी खूब वायरल हुआ था। बता दें कि इन दिनों सनी टीवी शो में ही बिजी हैं। सनी अपने करियर में जिस्म-2, रागिनी MMS-2, एक पहेली-लीला जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वो शाहरुख खान की फिल्म रईस में आयटम नंबर भी कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications