VIDEO: शर्मीले सनी देओल ने स्टेज पर की रवीना से शरारत, पापा का ये रूप खुद को नहीं रोक सके करण

VIDEO: शर्मीले सनी देओल ने स्टेज पर की रवीना से शरारत, पापा का ये रूप खुद को नहीं रोक सके करण देओल

नई दिल्ली। सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में करण दओल, फिल्म की हीरोइन सहर बांबा के साथ-साथ सनी देओल भी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम टीवी शो में भी पहुंच रही है। टीवी शो 'नच बलिए' के सेट पर पहुंचे सनी ने रवीना टंडन के साथ 'तेरे चेहरे पर अपनी नजर छोड़ जाऊंगा' पर डांस किया। स्टेज पर सनी रवीना के साथ शरारती अंदाज में दिखे। इस पर बेटे करण भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

तेरे चेहरे पर अपनी नजर छोड़ जाऊंगा पर डांस

'पल पल दिल के पास' को सनी देओल और रवीना टंडन ने अपनी फिल्म 'इम्तिहान' के गाने 'तेरे चेहरे पर अपनी नजर छोड़ जाऊंगा' पर परफॉर्म किया। दोनों स्टार्स को सालों बाद साथ देखकर ना सिर्फ दर्शक खुश थे बल्कि करण और सहर भी एक्साइटेड दिखीं। करण तो जैसे ही परफॉर्मेंस खत्म हुई स्टेज पर पहुंच गए और जाकर पापा सनी को गले लगा लिया।

सनी हैं फिल्म के डायरेक्टर

सनी हैं फिल्म के डायरेक्टर

'पल पल दिल के पास' सनी देओल के डायरेक्शन में बनी फिल्म है। फिल्म का प्रमोशन सनी, करन और सहर तीनों साथ-साथ कर रहे हैं। तीनों लगातार टीवी शो में पहुंच रहे हैं और इस दौरान के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

 रोमांटिक फिल्म है पल पल दिल के पास

रोमांटिक फिल्म है पल पल दिल के पास

करण की आने वाली फिल्म 'पल पल दिल के पास' एक रोमांटिक ड्रामा है। जिससे करण देओल अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म में करण देओल के अलावा सहर बाम्बा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 'पल पल दिल के पास' 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+