जम्मू कश्मीर: सुंजवान हमले के बीच गूंजी किलकारी, गोली लगने के बाद भी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

जम्मू-कश्मीर। सुंजवान इलाके में आर्मी कैंप पर शनिवार को जब आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, तो एक गोली गर्भवती महिला को भी जा लगी। हमले में गर्भवती महिला घायल हो गई और जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो, सर्जरी के दौरान ही उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 हफ्तों से महिला गर्भवती थी और शनिवार को जब हमलावरों ने गोलीबारी की तो उसमें से एक गोली उस गर्भवती महिला के पीठ पर जा लगी, जिसके बाद वो घायल हो गई थी।

जम्मू कश्मीर: सुंजवान हमले के बीच गूंजी किलकारी

गर्भवती महिला के घायल होने के तुरंत बाद उसे हेलीकॉप्टर से हॉस्पिटल ले जाया गया। उसके बाद इलाज के दौरान ही महिला ने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। जिसका वजन 2.5 किग्रा है। डॉक्टरों के मुताबिक, मां और बच्ची दोनों ही स्वस्थ है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर न्यू बेबी गर्ल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बता रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में अब तक 5 जवान शहीद, एक जवान के पिता की मौत और 9 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस हमले में चार आतंकियों को भी ढेर किया गया है और सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सू्त्रों के मुताबिक, जैश और हिजबुल के आतंकियों ने मिलकर सुजवान आर्मी कैंप पर सुबह की वक्त हमला किया। सभी आतंकवादी सीमा पार से आए पाकिस्तान से बताए जा रहे हैं। सभी आतंकी AK-47 और बड़े हथियार लेकर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+