रिलायंस के नोटिस पर कांग्रेसी नेता बोले, आपसे अच्छा प्लेन मैं बनाता हूं

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर मचा बवाल थामने का नाम नहीं ले रहा है। देश की दोनों बड़ी पार्टियां डील को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। कांग्रेस लगातार सार्वजनिक मंचों पर अनिल अंबानी पर आरोप लगा रही है। इन आरोपों पर अनिल अंबानी ने कांग्रेस को एक लीगल नोटिस भेजा है। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने अंबानी के इस नोटिस को 'हवा में उड़ा दिया है।

sunil jakhar

हाल ही में खबर आई थी कि कांग्रेस ने राफेल डील घोटाले को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी के कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। अब अनिल अंबानी ने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अनुग्रह नारायण सिंह, ओमान चांडी, शक्तिसिंह गोहिल, अभिषेक मनु सिंघवी, सुनील जाखड़ और प्रियंका चतुर्वेदी को इस मुद्दे पर लीगल नोटिस भेजा है।

अनिल अंबानी द्वारा भेजे गए नोटिस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया है। सुनील ने ट्वीट में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीरे में वे एक कागज का प्लेन लिए दिख रहे हैं। जोकि अंबानी द्वारा भेजे गए नोटिस से बनाया गया है। सुनील जाखड़ ने लिखा कि मेरे प्लेन बनाने की स्किल(जैसा कि लोकसभा में दिखाया गया है) आपसे बेहतर है।

तो वहीं जयवीर शेरगिल ने लिखा 'मैं कांग्रेस का एक कार्यकर्ता और पंजाबी हूं, इसलिए मैं इस तरह की किसी भी लीगल नोटिस से नहीं डरता।' आपको बता दें कि इस नोटिस में अनिल अंबानी ने सीधे तौर पर कहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता बिना किसी सबूत के कोई आरोप ना लगाएं। सिर्फ वही बोलें जिसका उनके पास सबूत हो। अंबानी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी या उनके प्रवक्ता किसी भी तरह की गलत जानकारी ना फैलाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+