सुनील अरोड़ा ने देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाला

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के रिटायरमेंट के बाद सुनील अरोड़ा ने देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुनील अरोड़ा को चुनाव आयोग का कमिश्वर नियुक्त किया था, जिसके बाद उन्होंने आज अपना पद संभाल लिया है। गौर करने वाली बात है कि शनिवार को ओपी रावत सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद उनकी जगह पर ओपी रावत ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाल लिया है।

Sunil

मुख्य निर्वाचन आयुक्त अरोड़ा की देखरेख में 2019 के लोकसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी अरोड़ा की देखरेख में होंगे। इन तमाम राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होना है। 62 वर्षीय अरोड़ा सूचना एवं प्रसारण सचिव, कौशल विकास मंत्रालय में सचिव का पद संभाल चुके हैं।

आपको बता दें कि सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह चुनाव आयोग में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह तमाम मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिसमे वित्त मंत्रालय, टेक्सटाइल और योजना आयोग अहम है। इससे पहले वह सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव के भी पद पर 1999-2002 में रह चुके हैं। चुनाव आयोग के मुखिया के तौर पर सुनील अरोड़ा छह वर्ष तक अपना कार्यकाल संभाल सकते हैं। लेकिन अधिकतक 65 वर्ष की आयु की वजह से वह इससे पहले ही रिटायर हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- अकाली दल ने पूछा, कहीं सिद्धू आप खुद तो सीएम नहीं बनना चाहते?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+