सुबह दिया कांग्रेस से इस्तीफा, दोपहर में बने भाजपा नेता, शाम को फिर लौट आए कांग्रेस में

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा चुनाव को अभी एक महीने ही बचा है और उससे पहले नेता अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं, इसलिए कई नेताओं ने पार्टियां बदलनी शुरू कर दी हैं। एक कांग्रेस नेता के शनिवार को पार्टी बदलने का मामला सामने आया है। शनिवार को कांग्रेस नेता सुंदरम देवनगर ने शनिवार की सुबह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और फिर शाम को वापस कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद कर्नाटक की राजनीति में काफी हलचल देखी गई। शनिवार को कांग्रेस के नेताओं के अलावा भाजपा नेता भी परेशान दिखे।

शनिवार को सुबह कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

शनिवार को सुबह कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

इसकी वजह थी, सुंदरम ने शनिवार को सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देकर दोपहर में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया लेकिन शाम हुई तो वापस उन्हें हाथ का साथ पसंद आया और वो वापस कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

दोपहर में बन गए भारतीय जनता पार्टी नेता

दोपहर में बन गए भारतीय जनता पार्टी नेता

सुंदरम देवनगर कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। शनिवार को छह बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके यू राजेश नायक ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का झंड़ा देकर पार्टी में शामिल कराया था। बता दें, यू राजेश नायक राज्य के वन मंत्री बी रामनाथ राय के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सुंदरम देवनगर को शनिवार को शाम को मैंगलौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश शेट्टी थुम्बे समेत पार्टी नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल किया गया।

कांग्रेस से नाराज थे नेता जी

कांग्रेस से नाराज थे नेता जी

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता सुंदरम काफी समय से पार्टी नेताओं से नाराज चल रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया, लेकिन बाद में पार्टी के नेताओं से बातचीत करने के बाद वो वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।

12 मई से होंगे कर्नाटक में विधानसभा चुनाव

12 मई से होंगे कर्नाटक में विधानसभा चुनाव

बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा, जबकि 15 मई को वोटों की गिनती होगी। कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है और इस सरकार की अगुआई सिद्धारमैया कर रहे हैं। दक्षिण भारत के चारों राज्यों से गायब हो चुकी भाजपा ने कर्नाटक को जीतने के लिए अभी से पूरी तरह ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+