सुनंदा को हो चुका था मौत का एहसास! 3 माह पहले ही चाहती थीं वसीयत बनवाना

सुनंदा ने रोहित से कहा था कि जिंदगी का कोई पता नहीं। हालांकि, उन्होंने यह बात अपनी बीमारी के संदर्भ में कही थी। कोचर नौ जनवरी को भी थरूर दंपती के साथ थे। उस रात वे दुबई में एक शादी समारोह में मिले थे। आपको बता दें कि सुनंदा के पास करीब सवा अरब की संपत्ति है। बताया जाता है कि अगर सुनंदा ने अपनी वसीयत नहीं बनवाई है, तो उनकी पूरी संपत्ति उनके बेटे और पति में बराबर बांट दी जाएगी। वहीं सुनंदा की करीबी दोस्त श्रीदेवी बादिगा ने बताया कि सुनंदा को कुछ बीमारी थी।
श्रीदेवी नए साल की पूर्व संध्या पर सुनंदा के साथ गोवा में थी। श्रीदेवी ने बताया सुनंदा कई बार घर में खुद को बंद कर लेती थी लेकिन वो ऐसी बिल्कुल भी नहीं थी कि अपनी जान ले ले। वो इतनी कायर नहीं थी। मालूम हो कि सुनंदा पुष्कर का शव बीते 17 जनवरी को दिल्ली के फाइव स्टार होटल लीला के एक कमरे से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि सुनंदा की मौत को रहस्मय बताया है। सुनंदा की संपत्ति की बात करें तो उनके पास नकद और बैंक में जमा रकम 7 करोड़ रुपए थी। जम्मू में 12 लाख की जमीन और कनाडा में 3.5 करोड़ रुपए का घर। दुबई में 12 अपार्टमेंट, जिनकी कीमत तब 95 करोड़ रुपए थी। दो करोड़ रुपए की ज्वैलरी और पांच करोड़ की 25 विदेशी घडि़यां थीं।












Click it and Unblock the Notifications