सुनंदा पुष्कर मौत मामला: दिल्ली की अदालत ने टाली सुनवाई, अब 27 जुलाई को तय होंगे आरोप
नई दिल्ली, जुलाई 2। सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने की तारीख फिर से आगे बढ़ा दी है। शुक्रवार को अदालत ने अब इस मामले में आरोप तय करने की नई तारीख 27 जुलाई रख दी। इस केस में अब 27 जुलाई को आरोप तय किए जाएंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर सात साल पहले दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मृत मिली थीं। शुक्रवार को कोर्ट ने मामले की सुनवाई 27 जुलाई तक के लिए स्थगित की है।

पति के साथ तनावपूर्ण रिश्ता है मौत का कारण?
दरअसल, 17 जनवरी 2014 की रात चाणक्यपुरी स्थित लीला पैलेस के एक सुइट में सुनंदा पुष्कर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर से भी पूछताछ की थी। जांच के आधार पर पुलिस ने अदालत को बताया था कि पति थरूर के साथ पुष्कर के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, इसलिए वो मानसिक रूप से परेशान थीं। आपको बता दें कि दोनों की शादी मौत से करीब चार साल पहले 22 अगस्त 2010 को हुई थी।
शशि थरूर को हो सकती है सजा
पुलिस ने यह भी आरोप लगाया था कि मौत से कुछ दिन पहले सुनंदा पुष्कर की अपने पति के साथ हाथापाई भी हुई थी। इसके चलते सुनंदा के शरीर पर निशान भी मौजूद थे। पुलिस का दावा है कि थरूर द्वारा प्रताड़ित करने के कारण सुनंदा ने आत्महत्या की। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा-498 A और धारा-306 के तहत थरूर को आरोपी बनाया है। यदि यह आरोप साबित होता है तो कांग्रेस नेता को क्रमश: तीन साल और 10 साल की सजा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications