सुनंदा पुष्कर केस: थरूर और मेहर के राज जानने में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। इस साल की सबसे बड़ी डेथ मिस्ट्री में से एक पूर्व कैबिनेट मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत। जिसके बारे में अब खबर आ रही है कि पुलिस को अब जीमेल और याहू ने कुछ अहम जानकारियां सौंपी है जिसमें कुछ बड़े लोगों के कंप्यूटर और लैपटॉप के आईपी एडरेस हैं। अब पुलिस को ट्विटर और फेसबुक की जानकारियों का इंतजार है।

पुलिस इन जानकारियों से यह जानने की कोशिश करेगी कि इंटरनेट पर बेहद एक्टिव रहने वाली दिवंगत सुनंदा पुष्कर अपनी मौत से पहले किन-किन लोगों के संपर्क में थीं और उसमे अपने अंतिम समय से किससे बातें की थीं। पुलिस यह जानना चाह रही है कि सुनंदा और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर में अंतिम बार क्या बात हुई थी जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उनके और थरूर के बढ़ रही नजदीकियों की वजह से सुनंदा मानसिक रूप से बीमार थीं।

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बारे में उपलब्ध ताजा फॉरेंसिक सबूत पर दिल्ली पुलिस ने कहा था कि यह रिपोर्ट अंतिम नहीं है। हमारी जांच अभी लंबित है।"

गौरतलब है कि गलती से लीक हुई सुनंदा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत जहर के कारण हुई थी। जांच अधिकारी की भूमिका पर किए गए एक सवाल के जवाब में पुलिस ने कहा, "हम सच खोजने में यकीन करते हैं और सच जानने के लिए जो कुछ जरूरी है, हम वह कर रहे हैं और करते रहेंगे।" उन्होंने कहा, "हम अपनी जांच करने में सक्षम हैं.. जांच लंबित है.. और जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा।"

आपको बता दें कि शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर (52) को इस साल की 17 जनवरी को दक्षिणी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध हालत में मृत पायी गयी थी। उनके मौत के दौरान थरुर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+