कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होने पर छलका सुमोना चक्रवर्ती का दर्द! बोलीं- अगर किसी को सही मौका नहीं देंगे...
कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगी सुमोना चक्रवर्ती! एक्ट्रेस बोलीं- 'अगर आप किसी को सही मौका नहीं देंगे...'
मुंबई, 22 जुलाई: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ 'द कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। हाल ही में 'द कपिल शर्मा-2' का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो से एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती गायब हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि आने वाले शो से सुमोना चक्रवर्ती नहीं दिखाई देने वाली हैं। इसी बीच सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा है, जिसको देखकर ऐसा लगता है कि वह शो के प्रोमो से आउट होने को लेकर थोड़ी खफा हैं। सुमोना चक्रवर्ती के पोस्ट के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस सीजन में शायद एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया गया है।

'अगर आप किसी चीज को सही मौका नहीं देंगे...'
सुमोना चक्रवर्ती ने चार्लोट फ्रीमैन की किताब एवरीथिंग यू विल एवर नीड से एक कोट शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आप किसी चीज को सही मौका नहीं देंगे तो आपको कभी पता नहीं चल पाएगा कि वह चीज आपके लिए बनी भी है या नहीं। फिर चाहे वह रिलेशनशिप हो, कोई नई नौकरी हो, नया शहर या फिर एक नया एक्सपीरियंस हो। आप उसको करने के लिए खुद को उसमें तरह से झोंक दें और पीछे न हटें और अपने मन में कोई भी शिकवा ना रखें। अगर वह असफल हो जाती है तो समझ लेना कि वह आपके लिए नहीं था। जिसके बाद आप बिना किसी पछतावे के आगे बढ़ जाएंगे क्योंकि आप यह जानते हैं कि आपने उसमें अपनी पूरी मेहनत लगा दी, आपने अपना पूरा दिल उसमें लगा दिया लेकिन वो आपको नहीं मिली। लेकिन यही आप कर सकते हैं।'

सुमोना बोलीं- 'यह जानकर डरावना लगता है कि...'
सुमोना चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ''पता है, यह जानकर बहुत डरावना लगता है कि आपको और अधिक करना चाहिए था और आप और भी मेहनत कर सकते थे, और करना भी चाहिए था लेकिन आप उस सिचुएशन को छोड़ देते हैं। इसलिए उस मौके को पाने के लिए हिम्मत जुटाइए, अगला कदम बढ़ाने के लिए इंस्पिरेशन ढूंढिए और जब वह एक बार मिल जाए तो अपना उसमें दिल लगाकर जुट जाइए और पीछे मुड़कर न देखें।''

सुमोना लंबे वक्त तक रहीं कपिल शर्मा शो का हिस्सा
सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय तक से द कपिल शर्मा शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने शो में कपिल शर्मा की पत्नी भूरी का किरदार निभाया था। कपिल द्वारा शेयर की गई तस्वीर में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुदेश लाहिरी दिखाई दे रहे हैं।
सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल शर्मा के साथ 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' में भी काम किया है। इसके पहले दोनों ने 2011 में टीवी शो 'कहानी कॉमिडी सर्कस की' में साथ काम किया था।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications