सुहाना खान की मिरर सेल्फी वायरल, फोन कवर में दिखा कुछ ऐसा कि होने लगी चर्चा
नई दिल्ली। आज कल बॉलीवुड में वो स्टार किड्स भी अच्छे खासे प्रसिद्ध हैं जिन्होंने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यु भी नहीं किया है। इन्हीं में से एक हैं किंग खान की बेटी सुहाना खान। सुहाना अकसर ही अपनी तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर वे अपनी तस्वीर के चलते खबरों में हैं। ये फोटो एक मिरर सेल्फी है जिसमें सुहाना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। लेकिन अजीब बात ये है कि इस बार सुहाना अपने लुक नहीं बल्कि फोटो में दिख रहे फोन के चलते चर्चा में हैं।
View this post on InstagramA post shared by suhana khan ( READ BIO PLS👇) (@suhanakha2) on
क्यों लोगों का ध्यान खींच रहा सुहाना का फोन?
सुहाना की ताजा तस्वीर में फोटो खींचते हुए शीशे में नजर आ रहा सुहाना का फोन देख लोग इसलिए चौंक रहे हैं क्योंकि इसके बैक कवर में एटीएम कार्ड रखा दिख रहा है। ये एटीएम कार्ड देखने के बाद मानों सुहाना से तो लोगों का ध्यान ही हट गया और उन्हें चर्चा का नया विषय मिल गया। हर कोई इसी पर बात कर रहा है और फोटो पर इसको लेकर कमेंट्स की भरमार हो गई है।

'सुहाना के एटीएम में होंगे करोड़ों रुपये'
सुहाना की मिरर सेल्फी वायरल होने के बाद से लोग एटीएम कार्ज को लेकर कह रहे हैं कि सुहाना के इस एटीएम में करोड़ों रुपये होंगे। कोई कह रहा है कि ये एटीएम नहीं बल्कि क्रेडिट कार्ड है जिसकी कोई सीमा नहीं है। कई लोग लिख रहे हैं कि सुहाना भी आम लड़कियों की तरह डेबिट कार्ड जैसे चीजों को फोन के कवर में रखती हैं। वहीं कई लोग राय दे रहे हैं कि डेबिट या क्रेडिट कार्ड को इस तरह से रखना सुरक्षित नहीं है। ध्यान रखो।

सुहाना ने कराया था वोग मैग्जीन का फोटो शूट
सुहाना इस समय लंदन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यु करेंगी। बीते साल सुहाना ने वोग मैग्जीन के लिए कवर फोटोशूट कराया था। माना जा रहा है कि सुहाना पढ़ाई पूरी होने के बाद से ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। सुहाना की फैन फॉलोइंग पहले से ही बहुत अधिक है और वे जहां जाती हैं पपराजी से घिर जाती हैं।
यह भी पड़ें- सुहाना खान के शानदार डांस मूव्स का वीडियो वायरल, बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयारी जोर पर












Click it and Unblock the Notifications