पहली फिल्म रिलीज होने के बाद सुहाना की दोस्तों के साथ मस्ती, बर्फ पर ही नाचने लगीं, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अपने स्कूल की एक फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में दिखीं सुहाना का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें सुहाना न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

बर्फ पर सुहाना की मस्ती
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ बर्फ पर मस्ती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैजुअल टॉप और ब्लैक जैकेट पहन रखा है। उनके दोस्त भी वीडियो में डांस करते दिख रहे हैं तो सुहाना भी खूब ठुमक रही हैं।
हाल ही में रिलीज हुई है पहली फिल्म
सुहाना खान की पहली फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' हाल ही में रिलीज हुई है। ये फिल्म सुहाना की अपनी क्लास ने बनाई है। जिसमें में लीड किरदार निभा रही हैं। सुहाना खान की इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है, फिल्म में उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है।

न्यूयॉर्क में हैं सुहाना
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने इसी साल लंदन से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। जिसके बाद वो न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में आ सकती हैं। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में आती हैं तो उन्हेंकोई एतराज नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications