Sudarshan Reddy: INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद क्या बोले सुदर्शन रेड्डी?
Vice president Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आगामी 9 सितंबर को इस पद के लिए मतदान होगा, क्योंकि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने इस पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
दूसरी ओर, विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। रेड्डी ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से तटस्थ दलों और NDA के घटक दलों से भी अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने का आग्रह किया है।

सुदर्शन रेड्डी ने बयान में कहा, "मैं सभी दलों से मुझे समर्थन देने की अपील करता हूं। मैं NDA के घटक दलों से भी समर्थन का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा मेरा काम अपनी उम्मीदवारी पेश करना और सभी सांसदों से मेरी उम्मीदवारी पर विचार करने की अपील करना है। कोई भी किसी भी चुनाव के नतीजे की भविष्यवाणी नहीं कर सकता है। मैं भविष्यवाणियों या ज्योतिष में नहीं पड़ता।
संयोग से हम दोनों दक्षिण से हैं
क्या उपराष्ट्रपति का चुनाव दक्षिण बनाम दक्षिण है? इस पर उन्होंने कहा संयोग से हम दोनों दक्षिण से हैं, भारत एक हैं। हम पहले भारतीय हैं और अंत में भारतीय हैं।
खड़गे ने सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित करते हुए क्या कहा?
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मज्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को हुई बैठक में रेड्डी की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा, "रेड्डी देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील कानूनविदों में से एक हैं।" उन्होंने रेड्डी के लंबे और प्रतिष्ठित कानूनी करियर पर प्रकाश डाला, जिसमें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में उनका अनुभव शामिल है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एम. अन्नादुराई सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता शामिल थे। इस दौरान रेड्डी के नाम पर व्यापक सहमति बनी, जिसके बाद खरगे ने औपचारिक रूप से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
कौन हैं सुदर्शन रेड्डी?
78 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। उनका जन्म 8 जुलाई, 1946 को हुआ था। उन्होंने दिसंबर 1971 में आंध्र प्रदेश में वकील के रूप में अपने कानूनी करियर की शुरुआत की। उन्होंने हैदराबाद में वकालत की और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सिविल मामलों में सक्रिय रहे। इसके अतिरिक्त, रेड्डी ने 1988 से 1990 तक आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सरकारी वकील के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications