DRDO: जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल के 6 सफल फ्लाइट टेस्ट पूरे, देखें VIDEO
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) और भारतीय सेना को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा तट से जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल (QRSAM) के 6 फ्लाइट टेस्ट आज सफलतापूर्वक पूरे हुए।
नई दिल्ली, 08 सितंबर: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) और भारतीय सेना को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा तट से जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल (QRSAM) के 6 फ्लाइट टेस्ट आज सफलतापूर्वक पूरे हुए। भारतीय सेना ने मूल्यांकन ट्रायल के तहत मिसाइलों के फ्लाइट टेस्ट किए हैं। बता दें कि ये सभी सफल टेस्ट इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) चांदीपुर से किए गए हैं।
Recommended Video

डीआरडीओ और भारतीय सेना ने मिलकर यह टेस्ट किए हैं। यह टेस्ट आखिरी रिजल्ट के रूप में किए गए हैं। इससे भारतीय सेना में मजबूती आएगी। डीआरडीओ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने लॉन्च में भाग लिया। बता दें कि क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह हथियार सिस्टम ढूंढने और ट्रैक करने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें- DRDO की VL-SRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण, समुद्र में दुश्मन के सभी हमलों को कर देगी नेस्तनाबूद












Click it and Unblock the Notifications