DRDO की VL-SRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण, समुद्र में दुश्मन के सभी हमलों को कर देगी नेस्तनाबूद
भुवनेश्वर, अगस्त 23। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानि कि डीआरडीओ और इंडियन नेवी ने मिलकर वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। यह परीक्षण मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज तट पर पूरा किया गया। आपको बता दें कि वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।
Recommended Video

इस मिसाइल का परीक्षण भारतीय नौसेना के युद्धपोत के जरिए किया गया है। सतह से हवा में दागी जाने वाली इस मिसाइल को वर्टिकल लॉन्च मिसाइल या वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सर्फेस टु एयर मिसाइल कहा जाता है। इस मिसाइल के जरिए समुद्र सीमा की सुरक्षा कर रही नेवी अपने आसमानी दुश्मनों के किसी भी हमले को असफल करने में सक्षम रहेगी।
यह मिसाइल सी-स्किमिंग टेक्निक से लैस टारगेट को भी ध्वस्त कर सकती है। दरअसल, इस टेक्निक का इस्तेमाल कई ऐंटी-शिप मिसाइलों, लड़ाकू विमानों में होता है जिससे वो युद्धपोत पर लगे राडार और इन्फ्रारेड की पकड़ से बच जाते हैं। इसके लिए ये समुद्र की सतह के करीब से उड़ते हैं और ऐसे में उन्हें ढूंढकर नष्ट कर पाना मुश्किल होता है।












Click it and Unblock the Notifications