ये हैं सबसे फिट पुलिस ऑफिसर; दो बार ठुकरा चुके हैं 'बिग बॉस' का ऑफर, फिटनेस के आगे बॉलीवुड स्टार्स भी फेल

नई दिल्ली, 03 सितंबर। आप कई आईएएस और आईपीएस की कहानियां पढ़ चुके होंगे। लेकिन आज हम एक ऐसे आईपीएस की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनके चर्चे पूरे देश में हैं। दरअसल, जिस आईपीएस की बात करने जा रहे हैं, उनका नाम सचिन अतुलकर है। सचिन का जन्म 8 अगस्त 1984 को हुआ था। सचिन 2007 में आईपीएस बन गए थे। जिस वक्त वो आईपीएस बने थे, उनकी उम्र 23 साल थी। सचिन के नाम पर सबसे कम उम्र में आईपीएस बनने का भी रिकॉर्ड है।

sachin atulkar

ये भी पढ़ें- IPS Safin Hasan का दिल अमन पटेल ने जीता, जानिए Youngest आईपीएस सफीन हसन की Love Story

सबसे हैंडसम IPS में होती है पहचान

सबसे हैंडसम IPS में होती है पहचान

आईपीएस सचिन अतुलकर इस वक्त मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एसीपी (ACP) के पद पर तैनात हैं। सचिन की पहचान सबसे हैंडसम पुलिस ऑफिसर के रूप में भी होती है। आईपीएस सचिन अतुलकर ने साल 2006 में यूपीएससी परीक्षा में 258वीं रैंक हासिल की थी।

फिट बॉडी के आगे बॉलीवुड अभिनेता भी फेल

फिट बॉडी के आगे बॉलीवुड अभिनेता भी फेल

सचिन अतुलकर इतने फिट हैं कि उनके आगे बड़े-बड़े बॉलीवुड के अभिनेता भी फेल हैं। अपने अब तक के करियर में ज्यादातर वक्त उनकी फील्ड ड्यूटी ही रही है। वह मई 2020 तक उज्जैन एसएसपी के तौर पर पोस्टेड थे।

दो बार ठुकरा चुके हैं बिग बॉस का ऑफर

दो बार ठुकरा चुके हैं बिग बॉस का ऑफर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सचिन अतुलकर को दो बार 'बिग बॉस' का ऑफर भी ठुकरा चुके हैं। हालांकि, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसको लेकर बात सामने नहीं आई है। इसके अलावा आईपीएस सचिन अतुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख फॉलोअर्स हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

हॉर्स राइडिंग में जीत चुके हैं गोल्ड मेडल

हॉर्स राइडिंग में जीत चुके हैं गोल्ड मेडल

सचिन अतुलकर खेल में भी काफी अच्छे हैं। उन्हें हॉर्स राइडिंग का भी शौक है। वह हॉर्स राइडिंग में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। इसके अलावा वह नेशनल लेवल के क्रिकेट प्लेयर भी रह चुके हैं। फिट रहने के लिए वह आज भी दो घंटे जिम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+