IPS Safin Hasan का दिल अमन पटेल ने जीता, जानिए Youngest आईपीएस सफीन हसन की Love Story
नई दिल्ली, 23 अगस्त। भारत के यंगेस्ट आईपीएस, यूथ आइकन, काबिल पुलिस अफसर और एक बेहतरीन वक्ता सफीन हसन से शादी करने के लिए लड़कियां तरसतीं हैं, मगर इनका दिल अमन पटेल ने जीता है। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। फिलहाल ये एक-दूसरे के साथ अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

सफीन हसन, आईपीएस गुजरात
होम कैडर गुजरात के आईपीएस सफीन हसन अक्सर सोशल मीडिया पर अमन पटेल के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अमन पटेल कौन हैं? दोनों कब से रिलेशन में हैं? इनकी प्रेम कहानी की शुरुआती कैसे हुई? ये सारे राज खुद सफीन हसन ने खोले हैं।

आईपीएस सफीन हसन की प्रेम कहानी ऐसे शुरू हुई
वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में आईपीएस सफीन हसन ने बताया कि वे अमन पटेल के साथ कमिटेड हैं। दोनों साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहले दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। बातों से शुरू हुआ सिलसिला मुलाकातों तक पहुंच गया और अब बात शादी तक जा पहुंची है।

सफीन हसन की मंगेतर अमन पटेल कौन हैं?
बता दें कि आईपीएस सफीन हसन की मंगेतर अमन पटेल मूलरूप से गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर के गांव कानोदर की रहने वाली हैं। खुद सफीन हसन भी उसी गांव कानोदर में पैदा हुए हैं। हालांकि ये एक-दूसरे का बचपन का प्यार नहीं है। ना ही इनकी कोई स्कूल-कॉलेज से दोस्ती रही। अमन पटेल अहमदाबाद में पर पली-बढ़ी हैं। अमन पटेल ने एमबीए की डिग्री ले रखी हैं।

सफीन हसन की मंगेतर अमन पटेल क्या करती हैं?
सफीन हसन कहते हैं कि अमन पटेल काफी प्रतिभाशाली हैं। ये पहले हिंदुस्तान लीवर कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर जॉब कर रही थीं। हाल ही जॉब छोड़ दिया। वर्तमान में अपने बिजनेसमैन पिता के साथ एचआर-आईटी के फील्ड में काम कर रही हैं। ये अपने स्तर पर ही एबीए स्टूडेंट के लिए मेंटरशिप का काम भी करती हैं।

परिजनों को बताया तो वे खुश हो गए
आईपीएस सफीन हसन और अमन पटेल अलग अलग जाति धर्म से हैं। जब अमन पटेल और सफीन हसन को एक-दूसरे से प्यार हुआ तो इन्होंने अपने घरवालों से यह बात बताई और शादी करने की इच्छा जाहिर की। परिजन दोनों की पसंद पर खुश हुए। ऐसे में इनकी लव मैरिज अब अरेंज मैरिज में बदलने वाली है।

सफीन हसन की जीवनी व परिवार
सफीन का जन्म का 21 जून 1995 को पालनपुर में हुआ। सफीन का बचपन गरीबी में बीता। इनकी मां नसीम बेन कभी दूसरों के घर में रोटियां बनाया करती थीं जबकि पिता मुस्तफा हसन हीरे की यूनिट में काम करते थे। दसवीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सफीन हसन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया। साल 2017 में सफीन हसन के यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भाग्य आजमाया। तब इनकी उम्र महज 22 साल थी। यूपीएससी में 570वीं रैंक हासिल की। 2018 में गुजरात के आईपीएस बने। इनका छोटा भाई असनैन अभी पढ़ाई कर रहा है।
सफीन हसन ने शेयर की मंगेतर की तस्वीर
सफीन हसन और इनकी मंगतेर अमन पटेल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सफीन हसन को इंस्टाग्राम पर 7 लाख 54 हजार लोग फॉलों करते हैं। हाल ही सफीन हसन ने अपनी और अमन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा कि Living in the daydream My happiness' @namelessaman। इस पोस्ट पर दोनों को खूब बधाई दी जा रही है। इन्हें बेस्ट कपल और मेड फॉर इच अदर के कमेंट भी मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अंकिता शर्मा ने भी कमेंट किया और लिखा-' Congratulations saifu'

भावनगर में एएसपी हैं सफीन हसन
बता दें कि यूपीएससी पास करने के बाद हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में पहुंचे तब सफीन महज 23 साल के थे, जो उस बैच में सबसे यंग थे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सफीन हसन को ट्रेनी आईपीएस के रूप में गुजरात के जामनगर में पोस्टिंग मिली। फिर इन्हें भावनगर में एएसपी पद पर लगाया गया।












Click it and Unblock the Notifications