सिम को प्रीपेड या पोस्टपेड में बदलना हुआ आसान, घर बैठे सिर्फ एक OTP से हो जाएगा काम

नई दिल्ली, मई 27: दूरसंचार विभाग ने मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत दी है। यदि आप प्रीपेड कनेक्शन के उपभोक्ता है और पोस्टपेड में कन्वर्ट करना चाहते हैं तो ये महज एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिए आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए न तो आपको सिमकार्ड बदलने की जरूरत होगी और ना किसी वेरिफिरेशन की आवश्यकता होगी। हालांकि पहले पोस्टपेड यूजर्स को अपना नंबर प्रीपेड में बदवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।

प्रीपेड से पोस्टपेड कराने के लिए दुकान पर जाने की नहीं जरूरत

प्रीपेड से पोस्टपेड कराने के लिए दुकान पर जाने की नहीं जरूरत

बॉडी सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 9 अप्रैल, 2020 को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन को पत्र के जरिए प्रीपेड ग्राहकों पोस्टपेड और पोस्टपेड ग्राहकों प्रीपेड में पोर्ट होने के लिए मंजूरी मांगी थी। साथ ही यह कहा था कि इसके लिए दोबारा केवाईसी प्रोसेस न होकर सिर्फ ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन ही हो। अब बॉडी सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिक्वेस्ट पर दूरसंचार विभाग ने इस बात को मंजूरी दी है।

 OTP के जरिए पोस्टपेड से प्रीपेड में बदल सकते हैं सिम

OTP के जरिए पोस्टपेड से प्रीपेड में बदल सकते हैं सिम

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के मुताबिक इसे लेकर आखिरी फैसला टेलीकॉम ऑपरेटर के प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट पर डिपेंड करेगा। क्योंकि तब ही ये तय हो पाएगा कि ओटीपी ऑथेन्टिकेशन से कैसे सिम कार्ड को प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदला जा सकता है। नोट में ये भी कहा गया है कि "हाल के दिनों में ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) का चलन काफी बढ़ गया है और तकरीबन हर क्षेत्र में इसका बखूबी प्रयोग किया जा रहा है। कॉन्टैक्टलेस सर्विसेज के लिए ये एक बेहद ही उपयोगी साधन है और इससे व्यापार करने में भी आसानी होती है। इसे नेटवर्क कन्वर्ट करने के लिए भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

OTP प्रोसेस के लिए इन स्टेप को फॉलो करें

OTP प्रोसेस के लिए इन स्टेप को फॉलो करें

यदि उपभोक्ता अपने मौजूदा मोबाइल कनेक्शन जैसे प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में तब्दील करना चाहता है तो इसके लिए उसे कुछ नियमों का पालन करना होगा। उपभोक्ता को अपनी सेवाओं में बदलाव करने के लिए एसएमएस, आईवीआरएस, वेबसाइट या अधिकृत ऐप के माध्यम से अपने नेटवर्क प्रदान करने वाली कंपनी को रिक्वेस्ट भेजनी होगी। रिक्वेस्ट प्राप्त करने पर ग्राहक को एक यूनिक ट्रांजेक्शन आईडी और एक ओटीपी के साथ मोबाइल अकॉउंट के बदलाव के रिक्वेस्ट को स्वीकार करने वाला मैसेज मिलेगा। यह 10 मिनट के लिए वैलिड होगा।

90% से अधिक मोबाइल ग्राहक प्रीपेड

90% से अधिक मोबाइल ग्राहक प्रीपेड

टेलीकॉम के नोट में कहा गया है कि इस बदलाव के दौरान यदि सेवाओं में रुकावट आती है तो वह आधे घंटे से ज्यादा नहीं होगी। वर्तमान में 90% से अधिक मोबाइल ग्राहक प्रीपेड सेवा का उपयोग कर रहे हैं। जल्द से जल्द इसका उपयोग करके यूजर्स अपने नंबर को दूसरी सर्विस में पोर्ट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+