सुब्रत रॉय के निधन के बाद 25,000 करोड़ का क्या होगा? SEBI के पास पड़ा है सहारा का पैसा, जानिए पूरा मामला
Sahara Subrata Roy News Today in Hindi: एक जमाने में भारतीय रेलवे के बाद सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाले सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा अब इस दुनिया में नहीं हैं। लंबी बीमारी के बाद 75 साल की उम्र में मुंबई में निधन के बाद सहारा परिवार में 'सहाराश्री' के नाम से मशहूर देश के ये बिजनेसमैन अपने जाने के साथ ही कई बड़े सवाल भी छोड़ गए हैं।
सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास सहारा ग्रुप की 25,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जो रकम पड़ी हुई है, उसका आगे क्या होगा? क्या वह सहारा के मूल निवेशकों को आसानी से मिल सकेगा?

सहारा समूह लंबे समय से कानूनी लड़ाइयों में उलझा रहा है
सुब्रत रॉय अपने सहारा समूह की कंपनियों को लेकर कई रेगुलटरी और कानूनी लड़ाइयां लड़ रहे थे। इसमें पोंजी योजनाओं के साथ-साथ नियमों को ताक पर रखकर फंड जुटाने, चिटफंड का धंधा करने, बेनामी निवेश जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, सहारा ग्रुप ने हमेशा ही इन आरोपों को खारिज किया है।
सहारा-सेबी विवाद क्या है?
सहारा-सेबी विवाद की शुरुआत तब हुई जब कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सहारा समूह की दो कंपनियों- सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SIREL) और सहारा हाउसिंग इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SHICL) को 3 करोड़ निवेशकों को पैसे लौटाने का आदेश जारी किया।
यह निवेश कुछ बॉन्ड के जरिए किए गए थे, जिसे वैकल्पिक रूप से पूर्ण परिवर्तनीय बॉन्ड (OFCDs)के नाम से जाना जाता है। तब सेबी की ओर से कहा गया कि सहारा समूह की इन दोनों कंपनियों ने उसके तमाम नियमों और विनियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ये पैसे जुटाए थे।
सहारा की कब बढ़ गई समस्या?
इसके बाद सेबी और सहारा के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चली। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। दोनों ओर से कानूनी रास्ते तलाशने की कोशिश होती रही। आखिरकार 31 अगस्त, 2012 को सुप्रीम कोर्ट ने सेबी के निर्देशों को सही ठहराते हुए सहारा की दोनों कंपनियों को जमा किए गए पैसे 15% ब्याज के साथ निवेशकों को लौटाने का आदेश दिया।
यही नहीं सहारा समूह से कहा गया कि वह अनुमानित 24,000 करोड़ रुपए सेबी के पास जमा कर दे, ताकि वह रकम निवेशकों को लौटाई जा सके। लेकिन, सहारा इसी दलील पर अड़ा रहा कि वह पहले ही 95% से ज्यादा निवेशकों को पैसे लौटा चुका है।
सेबी ने 11 वर्षों में लौटाए 138.07 करोड़ रुपए
कैपिटल मार्केट रेगुलेटर की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)ने 11 वर्षों में सहारा समूह की दोनों कंपनियों के निवेशकों को 138.07 करोड़ रुपए वापस किए हैं। इस दौरान रिफंड के लिए जो एक विशेष बैंक अकाउंट खोला गया था, उसमें जमा धनराशि बढ़कर 25,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो चुकी है।
इसी सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च, 2023 तक सेबी को 19,650 आवेदन मिले जो कि 53,687 खातों से जुड़े थे। इसमें से सेबी की ओर से 48,326 खातों से संबंधित 17,526 आवेदनों का निपटारा किया गया, जिसके लिए 138.07 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ। इसमें से 67.98 करोड़ रुपए ब्याज के तौर पर अदा किए गए।
राष्ट्रीयकृत बैंकों में 25,163 करोड़ रुपए से अधिक रकम जमा
अन्य खातों से संबंधित बाकी आवेदनों को लेकर सहारा की दोनों कंपनियों के माध्यम से उनका कोई पता नहीं चल पाया, जिसकी वजह से उन्हें बंद कर देना पड़ा। इस तरह से इस साल यानि 31 मार्च, 2023 तक राष्ट्रीयकृत बैंकों में लगभग 25,163 करोड़ रुपए की रकम जमा थी, जो अब और बढ़ गई होगी।
सहारा समूह की कंपनियों पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लग चुके हैं। 2014 की शुरुआत में नोएडा के सेक्टर-11 स्थिति सहारा के दफ्तर में आयकर विभाग की रेड तक पड़ चुकी है। कंपनी पर धांधलियों के आरोपों की वजह से सुब्रत रॉय सहारा को लंबे समय तक तिहाड़ में भी रहना पड़ा था और बड़ी मुश्किल से जमानत पर छूट कर बाहर आए थे। इन कानूनी विवादों के चलते समूह की प्रगति पर भी असर पड़ा।
अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा के निवेशकों का निवेश क्या अब पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है? मोदी सरकार ने हाल ही में सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए (https://mocrefund.crcs.gov.in/) एक पोर्टल भी लॉन्च किया था। जानकारों की मानें तो रॉय के निधन से इस प्रक्रिया के तहत रकम मिलने पर प्रभाव नहीं पड़ेगा और जो तय किया गया है, उसी का पालन करते हुए निवेशक अपना निवेश वापस पा सकेंगे। (इनपुट- एजेंसियां)
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications