अगली पेशी तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे सुब्रत राय सहारा

इसके बाद कोर्ट ने आदेश सुनाया, जिसके अनुसार सुब्रत रॉय और उनकी कंपनियों के दो निदेशक हिरासत में ही रहेंगे। आज बातचीत के दौरान जज ने रॉय से कहा कि आपने हमें इस तरह से पेश आने पर मजबूर किया अगर आपने पहले ही हमारी बातें मान ली होती तो ऐसा नहीं होता। जिसका जवाब देते हुए सुब्रत ने कहा कि 'मेरी वजह वाजिब थी।'
सुब्रत ने अपने जवाब में यह भी कहा कि वह निवेशकों का 22 हजार करोड़ रूपये वापस लौटा देंगे। इसके लिए वह अपनी सम्पत्तियां बेंच देंगे लेकिन उन्होने इसके लिए 3-6 माह का वक्त मांगा। सुब्रत जेल नहीं जाएंगे लेकिन उन्हें अगली पेशी तक हिरासत में ही रहना होगा।
गौर हो कि इसके पहले सुब्रत रॉय ने कोर्ट के आदेश की अवमानना की थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने चली गई, हालांकि वह घर पर नहीं मिले फिर उन्होने लखनऊ में ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आज कोर्ट परिसर के बाहर ग्वालियर के एक एडवोकेट ने सहारा पर स्याही फेंक दी।
रॉय के वकील राम जेठमलानी हैं, उन्हें देश का सबसे वरिष्ठ वकील माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications