Aadhar Card की अनिवार्यता के खिलाफ उतरे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, कहा पीएम को लिखूंगा चिट्ठी

स्वामी ने ट्वीटर पर कहा है कि मैं शीघ्र ही प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख रहा हूं जिसमें बताउंगा कि अनिवार्य आधार हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा क्यों है। स्वामी ने लिखा है कि मुझे इस बात का यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट भी इस विषय पर गौर फरमाएगा और इसे अनिवार्य करने की बात खारिज कर देगा।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी केंद्र की महत्वाकांक्षी आधार योजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्वामी ने ट्वीटर पर कहा है कि मैं शीघ्र ही प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख रहा हूं जिसमें बताउंगा कि अनिवार्य आधार हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा क्यों है। स्वामी ने लिखा है कि मुझे इस बात का यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट भी इस विषय पर गौर फरमाएगा और इसे अनिवार्य करने की बात खारिज कर देगा। गौरतलब है कि 'आधार' की अनिवार्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पांच जजों की संवैधानिक बेंच गठित करने का फैसला किया है। ये बेंच आधार से जुड़े सभी मामलों पर सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने फैसला उसके बाद लिया है अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कोर्ट को बताया कि आधार को लेकर झूठा फैलाया जा रहा है। ऐसी भी बाते सामने आ रही हैं कि सरकार ने सीबीएसई के दसवीं और 12वीं के छात्रों के एग्जाम से पहले आधार लिंक कराना जरूरी हो गया है।

Aadhar Card Compulsory

संवैधानिक बेंच नवंबर के अंतिम सप्ताह से आधार को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं में लाभ के लिए सरकार के आधार अनिवार्यता के खिलाफ चुनौती दी गई थी। वहीं मोबाइल को आधार से लिंक कराए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और देश की सभी मोबाइल कंपनियों को नोटिस जारी किया है।

विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं को आधार से जोड़ने की अनिवार्यता और आधार लिंकिंग की तारीख सभी के लिए 31 मार्च 2018 तक बढ़ाने को लेकर सु्प्रीम कोर्ट में सुनवाई की गयी। पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया था कि आधार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी जाएगी।

हालांकि केंद्र सरकार ने कहा था कि समय सीमा सिर्फ ऐसे लोगों के लिये बढ़ाई जा रही है जिनके पास आधार नहीं है। ऐसे लोगों को आधार के लिये अप्लाई करना होगा। हालांकि अन्य सभी के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर ही रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+