श्रीदेवी की मौत पर स्वामी ने फिर उठाया सवाल, मुंबई पुलिस ने क्यों नहीं करवाया पोस्टमार्टम
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से सवाल उटाया है। स्वामी ने ट्वीट के जरिए सवाल खड़ा किया कि श्रीदेवी का शव मुंबई लाने के बाद उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवाया गया। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'जब श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा तो मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी का पोस्टमार्टम करने से क्यों मना कर दिया ?'
हालांकि इससे पहले भी स्वामी ने श्रीदेवी की संदिग्ध स्थिति में मौत पर सवाल उठाया था। उन्होंने दुबई में उनकी पोस्टमार्ट रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा था कि श्रीदेवी शराब नहीं बियर पीती थी। ऐसे में उनके शरीर में शराब के अंश कैसे मिल सकते है। अब उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा श्रीदेवी के शव की पोस्टमार्टम नहीं किए जाने पर सवाल उठाया है।
उन्होंने श्रीदेवी की मौत को हत्या बताते हुए कई सवाल किए थे। उन्होंने सवाल उठाया था कि होटल का सीसीटीवी सामने क्यों नहीं आया। उन्होंने सवाल किया कि शादी समारोह खत्म होने के बाद वो वहां क्यों रूकी थीं। हालांकि दुबई पुलिस में श्रीदेवी के मौत से जुड़े मामले की फाइल बंद हो चुकी है।