अपनी ही पार्टी की आईटी सेल पर भड़के सुब्रमण्यम स्वामी, अमित मालवीय को पार्टी से निकालने की मांग की

नई दिल्ली। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी की आईटी सेल और उसके प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसके प्रमुख अमित मालवीय पर हमला बोलते हुए उन पर फर्जी ट्वीट के जरिए अपने खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, बीजेपी आईटी सेल धूर्तता पर उतर आया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने आईटी सेल के 'बदमाशों' को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है।

Recommended Video

    Subramanian Swami ने की Amit Malviya को BJP से निकालने की मांग, ये है वजह | वनइंडिया हिंदी
    भाजपा आईटी सेल के सदस्यों को हटाने की मांग की

    भाजपा आईटी सेल के सदस्यों को हटाने की मांग की

    अपने तीखे तेवरों को लेकर चर्चा में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि, बीजेपी आईटी सेल बेकार हो चली है। इसके कुछ सदस्य मुझ पर निजी हमले करने के लिए फर्जी आईडी ट्वीट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, अगर मेरे नाराज समर्थक काउंटर में निजी हमले शुरू कर दें तो मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता जैसे कि भाजपा को बेकार पार्टी आईटी सेल के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

    'हम मर्यादा पुरुषोत्तम वाली पार्टी हैं न कि रावण या दुशासन की'

    'हम मर्यादा पुरुषोत्तम वाली पार्टी हैं न कि रावण या दुशासन की'

    उनके इस ट्वीट पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आप आलोचनाओं ने ऊपर हैं, उन्हें नजर अंदाज कीजिए। अगर आप उन्हें तवज्जो देते हैं तो अपने ही महत्वपूर्ण समय को बर्बाद कर रहे हैं। इस पर स्वामी ने जवाब देते हुए लिखा कि मैं नजरअंदाज कर रहा हूं लेकिन बीजेपी को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए। एक मालवीय करेक्टर गंदगी फैला रहा है। हम मर्यादा पुरुषोत्तम वाली पार्टी हैं न कि रावण या दुशासन की।

    अमित मालवीय के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला

    अमित मालवीय के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला

    स्वामी ने अब बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। हालांकि अभी तक अमित मालवीय कि, इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि स्वामी जेईई-नीट एग्जाम को टालने की लगातार मांग कर रहे थे। 31 अगस्त को तो उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि था अगर ये एग्जाम कराए गए तो देश में कोरोना वायरस संक्रमण की जबरदस्त लहर चल जाएगी जिसके बाद ट्विट पर उनके खिलाफ एक कैंपने शुरू कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+