राजीव गांधी की हत्या में कई संदेह, उनकी मौत का सबसे ज्यादा फायदा सोनिया गांधी को हुआ: स्वामी
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी के राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर देने की बात पर कड़ा ऐतराज किया है। स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी का इस तरह का बयान देना ठीक नहीं है। साथ ही स्वामी ने अप्रत्यक्ष तौर पर सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा है और कहा है कि राजीव गांधी की हत्या में कई पेंच हैं और इसकी जांच बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हो सकता है राजीव गांधी की हत्या सुपारी देकर कराई गई हो। राहुल गांधी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने पिता राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया है।

'राहुल गांधी ने देशभक्त ना होने का परिचय दिया'
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राजीव गांधी एक देशभक्त थे और उनके हत्यारों के साथ किसी तरह की रियायत नहीं होनी चाहिए थी। स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी ने राजीव गांधी के हत्यारों को माफ करने की बात कहकर इस बात का परिचय दिया है कि उनके भीतर देशभक्ति की कमी है।
स्वामी ने कहा, 'क्या राजीव गांधी उनकी (राहुल गांधी) की प्रोपर्टी है। वो देश के प्रधानमंत्री थे और इसीलिए उनकी हत्या हुई। इन्होंने देश के प्रधानमंत्री की नीति पर एतराज कर उसकी जान ली तो आगे कौन हिम्मत करेगा सही नीति के लिए।'

राजीव गांधी की हत्या सुपारी मर्डर हो सकती है
स्वामी ने राहुल और सोनिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि, 'ऐसे मौके पर जब सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान ले रहा है और भारत सरकार ने भी इस मामले को लेकर सख्त बयान दिया है, क्या तुम्हारा कोई समझौता है लिट्टे के साथ, राजीव गांधी की हत्या सुपारी मर्डर हो सकती है, इसकी जांच होनी चाहिए।

सोनिया गांधी ने नलिनी की लड़की को इंग्लैड में क्यों पढ़ाया?
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नलिनी को मौत की सजी दी थी लेकिन इन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी कि उसे आजीवन कारावास दिया जाए. उनके बयान से सारे परिवार पर संदेह आया है। स्वामी ने कहा कि राजीव गांधी की हत्या का सबसे ज्यादा फायदा सोनिया गांधी को हुआ। स्वामी ने कहा कि आखिर किन वजहों से सोनिया गांधी ने नलिनी की लड़की को इंग्लैड में पढ़ाया। इन सब करुणा की क्या वजहें हैं।












Click it and Unblock the Notifications