रामजन्मभूमि मामले की दैनिक सुनवाई कराओ पीएम जी: स्वामी
नई दिल्ली। इन दिनों भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या मंदिर का मुद्दा गर्मा दिया है, वो रोज इस सिलसिले में नये बयान दे रहे हैं। ताजा मसले में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सर्वोच्च न्यायालय में रामजन्मभूमि मामले की दैनिक सुनवाई के लिए अपील दाखिल करने को कहा है।
मालूम हो इससे पहले भी स्वामी ने कहा था कि इस साल दिसंबर से ही रामजन्म भूमि का निर्माण शुरू हो जायेगा। स्वामी ने यह भी कहा कि वो इस मामले में सपा मुखिया मुलायम सिंह को समझायेंगे और उनसे कहेंगे कि वो राम मंदिर बनवाने में सहयोग करें।
आपको बता दें कि स्वामी लगातार अयोध्या मंदिर की बात करके देश में बीजेपी के समर्थन में माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, यह कहना है राजनीतिक पुरोधाओं का, इन लोगों ने ये भी कहा है कि स्वामी ये सिर्फ इसलिए कह रहे हैं क्योंकि साल 2017 का यूपी चुनाव निकट है।













Click it and Unblock the Notifications