नोटबंदी के फैसले पर सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी सरकार को घेरा

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने नोटबंदी के फैसले को बताया बड़ी क्षति वाला फैसला, बोलें वित्त मंत्रालय की गलती की वजह से लोगों को हो रही है दिक्कतें

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले का एक तरफ जहां तमाम विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के अपने नेताओं ने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर सरकार के फैसले पर सवाल उठा दिए हैं।

Subramanian Swamy

इसे भी पढ़िए- विमुद्रीकरण पर पूर्व गवर्नर ने कहा- इस फैसले को छिपाने की नहीं थी जरूरत

अरुण जेटली पर साधा निशाना
स्वामी ने नोटबंदी के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए लिखा है कि इस फैसले में कई खामी है जिसे सही करने की जरूरत है। हालांकि स्वामी ने पीएम मोदी पर हमला बोलने की बजाए वित्त मंत्र मंत्री अरुण जेटली को निशाने पर लिया है।

गलत नीतियों की वजह से गरीब परेशान
नोटबंदी के फैसले को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। स्वामी ने कहा कि बड़े नोटों की पर प्रतिबंध लगाना जरूरी था, लेकिन वित्त मंत्रालय की गलत नीतियों की वजह से गरीब लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

रीजेनरेट हुआ कालाधन
स्वामी ने लिखा है कि उन्होंने बतौर सांसद अपने सुझाव दिए थे, जिससे नोटबंदी के चलते हो रही दिक्कतों को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद भी कालाधन 75 से 25 फीसदी तक फिर से वापस आ गया है।

लाइनों के लिए जेटली को ठहराया जिम्मेदार
स्वामी ने कहा कि कालाधन को खत्म किया जा सकता है अगर इसके लिए सही कदम उठाए जाएं। इससे पहले भी स्वामी ने जेटली पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनमें तैयारी का अभाव है। उन्होंने बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लाइनों के लिए जेटली जिम्मेदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+